रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से लगातार सातवें दिन शेयर बाजार में तेजी, मालामाल हुए निवेशक

Published : Oct 09, 2020, 05:59 PM IST
रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से लगातार सातवें दिन शेयर बाजार में तेजी, मालामाल हुए निवेशक

सार

असल में बाजार में असर रिजर्व बैंक के फैसले के कारण देखने को मिला है। आरबीआई ने नीतिगत दर को चार फीसदी पर रखा है और जबकि रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर रखा है। जिसका असर शेयर बाजार में देखने को मिला है।

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा के बाद शेयर बाजार के निवेशक मालामाल हुए हैं। आरबीआई के फैसले का असर घरेलू बाजार पर असर पड़ा और सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। फिलहाल यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.81 फीसदी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

असल में बाजार में असर रिजर्व बैंक के फैसले के कारण देखने को मिला है। आरबीआई ने नीतिगत दर को चार फीसदी पर रखा है और जबकि रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर रखा है। जिसका असर शेयर बाजार में देखने को मिला है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही में जीडीपी में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। जिसका असर शेयर पर पड़ा है और वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर अर्थव्यवस्था के लिए नीतिगत रेपो दर में कटौती की गुंजाइश को बैंक ने बरकरार भी रखा है।

अगर आज के कारोबार की बात करें तो आज विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में तेजी देखने मिली जबकि ग्रासिम, हिंडाल्को, यूपीएल, सन फार्मा और एसबीआई लाइफ के शेयरों में गिरावट आई। जबकि पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज हर निशान में बंद हुए तो एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी व ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। शेयर बाजार में पिछले सात दिनों से तेजी  देखी जा रही थी और पिछले छह कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी