सुनिए अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन पर इकबाल अंसारी ने क्या कहा

Published : Oct 29, 2018, 05:18 PM IST
सुनिए अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन पर इकबाल अंसारी ने क्या कहा

सार

अयोध्या में विवादित भूमि मामले के मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी ने राज्य सरकार की तरफ से दीपावली के मौके पर आयोजित किए जाने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की तारीफ की है।

उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस दीपोत्सव में 3 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

अयोध्या में विवादित भूमि मामले के मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी ने राज्य सरकार की तरफ से दीपावली के मौके पर आयोजित किए जाने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की तारीफ की है। अंसारी ने कहा कि सरकारें तो बहुत सी आईं और गईं, लेकिन अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही दिव्य दीपोत्सव का शुभारंभ किया है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि किसी और सरकार को दीपोत्सव की याद नहीं आई। दीपोत्सव पर अयोध्या सजेगी, हमें भी इस बात की खुशी है। अंसारी ने कहा कि अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम हमेशा से मिलकर दीपावली मनाते रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'योगी सरकार ने अयोध्या को विश्व स्तर पर चर्चा में ला दिया है।' वहीं विवादित स्थल पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सीएम योगी कलियुग में अयोध्या में 'त्रेता युग' ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनता तो दीपोत्सव पर्व और भी अच्छा होता।

गौरतलब है कि दिवाली से पहले दशहरा के दिन रावण का वध कर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण समेत पूरी सेना की अयोध्या लौटने की खुशी में उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव भव्य रुप से मनाने का फैसला किया है।

इसके लिए सरकार की ओर से पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। यह दीपोत्सव 4,5 और 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इस साल भगवान राम के लौटने की खुशी में 3 लाख दीपक जलाएं जाएंगे। माना जा रहा है यह ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज होगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार