तेल का निर्यात कम होने के बावजूद ईरान ने बढ़ाया भारतीय चीनी का आयात

Published : May 13, 2019, 04:17 PM IST
तेल का निर्यात कम होने के बावजूद ईरान ने बढ़ाया भारतीय चीनी का आयात

सार

केन्द्र सरकार ने निर्यात स्कीम के तहत पांच देशों को चीनी का निर्यात किया। इसमें ईरान भी शामिल है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर से छह मई तक भारत ने पांच देशों को 23.73 लाख मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया। इस स्कीम के तहत बांग्लादेश को 4.79 लाख मैट्रिक टन, श्रीलंका को 3.20 लाख मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया गया।

अमेरिका के दबाव में भले ही भारत ने ईरान से तेल का आयात कम कर दिया हो, लेकिन ईरान ने भारत से चीनी निर्यात का आयात बढ़ा दिया है। फिलहाल भारत से ईरान को 3.49 मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया गया है। अब अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान ने भारत से चीनी खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि पिछले पांच के दौरान ईरान ने भारत से चीनी का आयात नहीं किया था।

जानकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार ने निर्यात स्कीम के तहत पांच देशों को चीनी का निर्यात किया। इसमें ईरान भी शामिल है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर से छह मई तक भारत ने पांच देशों को 23.73 लाख मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया। इस स्कीम के तहत बांग्लादेश को 4.79 लाख मैट्रिक टन, श्रीलंका को 3.20 लाख मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया गया।

जानकारी के मुताबिक भारतीय बाजार में चीनी की ज्यादा उपलब्धता के कारण ईरान को चीनी निर्यात करने से चीनी मिलों को फायदा होगा। इससे गन्ना किसानों का बकाया देने में मदद मिलेगी।  असल में पिछले साल अमेरिका ने ईरान को निर्यात करने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। यही नहीं अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने के लिए पर प्रतिबंध लगाया था। लिहाजा देश में चीनी की मांग को देखते हुए ईरान ने भारत के साथ करार किया।

इसके तहत ईरान भारत से इस साल अपनी जरूरतों को देखते हुए 4 लाख मैट्रिक टन चीनी का आयात करेगा। चीनी की खरीद भारतीय रुपये में की जाएगी। अभी तक ईरान ब्राजील से चीनी का आयात करता था। लेकिन अब वह भारत से चीनी खरीद रहा है। इसके लिए ईरान सरकार पहले ही भारत को 497 रुपये प्रति टन का प्रीमियम भुगतान कर चुकी है। इस साल चीनी की वैश्विक कीमतों में 8.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश