वैष्णों देवी के भक्तों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Published : Sep 09, 2018, 12:35 AM IST
वैष्णों देवी के भक्तों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

सार

वैष्णों देवी की चढ़ाई के लिए खच्चरों का सहारा लेने वाले लोगों को खच्चर मालिकों की मनमानी से बचाने की भी व्यवस्था की गई है। इन खच्चरों में एक चिप लगाई जाएगी ताकि इनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा सके।

वैष्णों देवी के भक्तों को मोदी सरकार एक बड़ा तोहफा दे रही है। जो लोग वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए जाना चाहते हैं, वे 2490 रुपये में टूर पैकेज खरीदकर यह यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, आईआरसीटीसी ‘माता वैष्णोदेवी’नाम से एक टूर पैकेज मुहैया करा रही है। यह पैकेज  3 रात और 4 दिन का है। यह पैकेज दिल्ली से शुरू होगा। यानी अगर आप इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली आना होगा। 

आईआरसीटीसी पूरी यात्रा ट्रेन से कराएगी। इसमें स्लीपर क्लास से नई दिल्ली से वैष्णों देवी की यात्रा शुरू होगी। इसके लिए ट्रेन हर दिन उपलब्ध है। सफर के दौरान आईआरसीटीसी की तरफ से दो बार ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। बुकिंग करवाने वाले सभी यात्रियों को आईआरसीटीसी के गेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसमें स्टैंडर्ड और डीलक्स स्तर की व्यवस्था की गई है। दोनों ही व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का कोड एनआरडी035 रखा है। यात्रा दिल्ली से शुरू होकर दिल्ली स्टेशन पर ही खत्म होगी। 

वैष्णो देवी की चढ़ाई के लिए खच्चरों का सहारा लेने वाले लोगों को खच्चर मालिकों की मनमानी से बचाने की भी व्यवस्था की गई है। इन खच्चरों में एक चिप लगाई जाएगी ताकि इनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा सके। इस कदम से खच्चर मालिक यात्रियों से अनावश्यक वसूली नहीं कर पाएंगे। खच्चरों से गिरकर कई तीर्थयात्रियों को गंभीर चोट लगने के मामले भी सामने आते हैं। अब खच्चर पर बैठने वाले प्रत्येक यात्री को सुरक्षा के लिए हेलमेट दिए जाएंगे। वैष्णो देवी की चढ़ाई में कई बार खतरनाक मोड़ आते हैं जिनसे यात्रियों का संतुलन बिगड़कर गिरने की घटनाएं देखने को मिली है। इन्हें रोकने की भी व्यस्थाएं की गई हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण