कहीं आर्थिक राजधानी मुंबई वुहान तो नहीं बन रही है !

Published : Apr 10, 2020, 09:00 PM IST
कहीं आर्थिक राजधानी मुंबई वुहान तो नहीं बन रही है !

सार

मुंबई भारत का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।  मुंबई में ही पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के  132 नए मामले दर्ज किए हैं। अभी तक शहर में 1,008 मामले दर्ज किए गए हैं। जो राज्य के कुल मामलों का 64 प्रतिशत हिस्सा है।  अभी तक महाराष्ट्र में 1574 मामले दर्ज गए हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में ही दर्ज किए जा रहे हैं।

मुंबई।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कही वुहान तो नहीं बन रही है। क्योंकि राज्य में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में ही दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में 1,574 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इसके 64 फीसदी मामले मुंबई से ही हैं। मुंबई में ये मामले 1008 तक पहुंच चुके हैं।

मुंबई भारत का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।  मुंबई में ही पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के  132 नए मामले दर्ज किए हैं। अभी तक शहर में 1,008 मामले दर्ज किए गए हैं। जो राज्य के कुल मामलों का 64 प्रतिशत हिस्सा है।  अभी तक महाराष्ट्र में 1574 मामले दर्ज गए हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में ही दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं राज्यों की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 132 नए मामले दर्ज किए, जिसके बाद मुंबई में मामलों की संख्या 1,008 तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन हाई-अलर्ट पर है। वहीं राज्य सरकार धारावी में फैले संक्रमण को लेकर चिंतित है। क्योंकि माना जा रहा है कि अगर स्थिति हाथ से निकली तो मुंबई का धारावी बड़ा हॉटस्पॉट बन सकता है। अभी तक धारावी में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

महाराष्ट्र में मास्क अनिवार्य

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है। राज्य मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाने का भी आदेश राज्य सरकार ने दिया है। वहीं राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त कार्यवाही कर रही है। महज मुंबई में ही1,930 लोगों को कोरोनावायरस लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए बुक किया गया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल