ओडिशा में मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं

Published : Apr 10, 2020, 08:31 PM IST
ओडिशा में मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं

सार

ओडिशा सरकार पहले ही बाहर कदम रखने के लिए मास्क को अनिवार्य कर चुकी है। और जो मास्क नहीं पहनेगा उस पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गया। राज्य सरकार ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति बार बार नियमों का उल्लंघन करेगा तो पहले 3 बार 200 रुपये और बाद में हर उल्लंघन के लिए 500 रुपये उससे वसूला जाएगा। 

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के पेट्रोल पंपों के संगठन ने कहा कि अगर किसी ने कोरोना संकट के दौरान मास्क नहीं पहना तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा और इसके लिए संगठन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि राज्य सरकार पहले ही मास्क पहनने को लेकर फैसला कर चुकी है।

ओडिशा सरकार पहले ही बाहर कदम रखने के लिए मास्क को अनिवार्य कर चुकी है। और जो मास्क नहीं पहनेगा उस पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गया। राज्य सरकार ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति बार बार नियमों का उल्लंघन करेगा तो पहले 3 बार 200 रुपये और बाद में हर उल्लंघन के लिए 500 रुपये उससे वसूला जाएगा। इसके बाद ओडिशा के प्रमुख शहरों में सभी पेट्रोल पंपों ने मास्क पहनने वाले किसी भी व्यक्ति को ईंधन नहीं देने का फैसला किया है।

उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव, संजय लाठ ने कहा कि पेट्रोल स्टेशनों पर कर्मचारियों पर कोरोना वायरस का खतरा है। लिहाजा मास्क होने के कारण ये खतरा कम हो सकता है। लिहाजा कर्मचारियों और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है। 

सबसे पहले ओडिशा ने लागू किया था मास्क

देश में सबसे पहले ओडिशा ने मास्क को अनिवार्य किया था और इसके लिए जुर्माना भी तय किया था।  राज्य सरकार ने कहा था कि अगर किसी ने मास्क नहीं लगाया उससे जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं ओडिशा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है। हालांकि राज्य सरकार पहले से ही केन्द्र सरकार से इसकी मांग कर रही थी। ओडिशा के बाद कई अन्य राज्य सरकार ने अपने वहां पर मास्क को अनिवार्य किया था। अब महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: डिंडोली के रोज बड्स स्कूल में ‘लक्ष्य 2026’ वार्षिक महोत्सव, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत