सीनियर आईपीएस एसएस देसवाल नियुक्त हुए आईटीबीपी के प्रमुख

Published : Oct 31, 2018, 06:01 PM IST
सीनियर आईपीएस एसएस देसवाल नियुक्त हुए आईटीबीपी के प्रमुख

सार

देसवाल को आर के पचनंदा की जगह लाया गया है। पचनंदा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।

नई दिल्ली- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस एस देसवाल को बुधवार को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। यह बल चीन के साथ लगी देश की सीमा की सुरक्षा करता है।

हरियाणा कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी देसवाल फिलहाल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईटीबीपी के महानिदेशक के तौर पर देसवाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 अगस्त, 2021 को सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर रहेंगे।

उन्हें आर के पचनंदा की जगह लाया गया है। पचनंदा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।

1962 के चीन हमले के बाद आईटीबीपी की स्थापना की गयी थी। बल में करीब 90 हजार जवान हैं। यह बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल