पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में संघर्षविराम तोड़ा, बीएसएफ का इंस्पेक्टर शहीद, 4 जवान जख्मी

Published : Apr 01, 2019, 05:15 PM ISTUpdated : Apr 01, 2019, 05:25 PM IST
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में संघर्षविराम तोड़ा, बीएसएफ का इंस्पेक्टर शहीद, 4 जवान जख्मी

सार

पाकिस्तान सेना ने सुबह 7.45 बजे पुंछ के शाहपुर-केरनी, मंझकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने सैन्य चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे।   

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सोमवार सुबह संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी की। एलओसी से सटे मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई। इसमें बीएसएफ का एक इंस्पेक्टर शहीद हो गया जबकि पांच जवान घायल हुए हैं। रिहायशी इलाके में की गई गोलाबारी में पांच साल की एक बच्ची की भी जान चली गई। सेना की ओर से पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जा रहा है। तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर इस इलाके में स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने सुबह लगभग 7.45 बजे पुंछ के शाहपुर-केरनी, मंझकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने सैन्य चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे। इस गोलाबारी  से कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। शाहपुर केरनी सेक्टर में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बीएसएफ के मुताबिक, 'इंस्पेक्टर टी एलेक्स और चार अन्य जवान पुंछ में अग्रिम इलाकों में तैनात थे। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में पांचों जख्मी हो गई। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। जहां इंस्पेक्टर एलेक्स को बचाया नहीं जा सका। चार अन्य जवान फिलहाल खतरे से बाहर हैं।'

उधर, पुंछ के डिप्टी कमिश्नर राहुल यादव ने मीडिया को बताया कि एलओसी से सटे शाहपुर, मेंढर, केरनी, कस्बा में सभी शिक्षण संस्थानों को ऐहतियातन बंद कर दिया गया है। मंझकोट में भी भारी गोलाबारी हो रही है। 

इस बीच, सेना की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के शाहपुर और केरनी सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलाबारी की। सेना पाकिस्तानी गोलाबारी का माकूल जवाब दे रही है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल