
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। लेकिन इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली की 13 मस्जिदों में छापा मारा गया है। जहां 102 जमाती मिले हैं। यहां पर ये छिपकर रह रहे थे। इन जमातियों में 52 कोरोना वायरस से संक्रमित है। अभी तक दिल्ली में कुल 903 मामले सामने आ चुके हैं और इसमें 65 फीसदी मामले निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 52 नए मामले सामने आ गए हैं। दिल्ली की मस्जिदों में कोरना वायरस से संक्रमित जमातियों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले में दिल्ली की 13 मस्जिदों में छापा मारा गया है जहां पर 102 जमाती मिले हैं। इनमें से 52 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लोगों में कई विदेशी भी शामिल हैं और कई महिलाएं भी हैं। दिल्ली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चांदनी महल इलाके 13 अलग-अलग मस्जिदों से इन जमातियों को पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में तीन लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में सरकार द्वारा जमातियों से अपनी जानकारी देने की मांग के बाद भी ये जमाती अपनी जानकारी सरकार को नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी सिलसिले में दिल्ली सरकार के आदेश के बाद दिल्ली के चांदनी महल इलाके में मौजूद 13 मस्जिदों में छापा मारा गया। जहां 102 जमाती पकड़े गए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके को सील कर दिया है।
राजधानी दिल्ली में अभी तक कुल 903 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 584 मामले निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हैं। अब राज्य में 52 नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ गए हैं। क्योंकि माना जा रहा कि दिल्ली की कई मस्जिदों में ये लोग अभी भी छिपे हैं और अपनी जानकारी नहीं दे रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने सभी धार्मिक कार्यक्रमों में रोक लगाई है इसके बावजूद मस्जिदों में नमाजी इकट्ठा हो रहे हैं और उसकी वजह से कोरोना वायरस फैल रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।