जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकवादी ढेर

Gursimran Singh |  
Published : Nov 11, 2018, 12:48 PM IST
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकवादी ढेर

सार

आर्मी की 55 राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ की 183 बटालियन और जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संयुक्त अभियान में आतंकियों को ढेर किया है। आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर ली गई थी।

श्रीनगर- सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। एनकाउंटर पुलवामा जिले के टिक्केन इलाक में हुआ।


आर्मी की 55 राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ की 183 बटालियन और जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संयुक्त अभियान में आतंकियों को ढेर किया है। आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर ली गई थी।

आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने जब घरों की तलाशी लेनी शुरू की तो आतंकावादियों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में आतंकवादियों को मार गिराया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि " मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। शवों की बरामदगी के बाद ही हम उनकी पहचान से संबंधित ज्यादा जानकारी साझा कर पाएंगे। हमारे पास दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी, फिलहाल गोलीबारी रुकी हुई है और ऑपरेशन अंतिम चरण में है।"

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय हैं। मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के निचले इलाके के रहने वाले लियाकत अहमद और पुलवामा के ही भाद्रा के वजीद के  रूप में हुई है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल