कश्मीर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Gursimran Singh |  
Published : Oct 30, 2018, 09:42 AM IST
कश्मीर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

सार

घटना बारामुला जिले के कुञ्जर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल मजीद भट को बेटे की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। 


जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आईं है। पुलिस ने एक पिता को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना बारामुला के कुञ्जर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल मजीद भट को बेटे की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को उन्हें पीड़ित लड़की के भाई द्वारा लिखित में शिकायत मिली थी, जिसमें उसने पिता पर बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। 

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर धारा 376 के तहत 117/2018 एफआईआर दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने गवाहों के बयान भी दर्ज किए। मेडिकल जांच के बाद खुलासा हुआ कि पीड़िता के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। मामले की जांच जारी है। 

पुलिस अधिकारी बताया कि पीड़िता से पिछले कई महीने से उसका पिता दुष्कर्म कर रहा था। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ है कि पीड़िता 3 महीने से गर्भवती भी थी। एक जांच अधिकारी ने बताया कि कलयुगी पिता की उम्र 50 साल है। हालांकि पीड़िता की उम्र बताने से पुलिस ने इनकार कर दिया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार