जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस 30 यात्रियों की मौत

Anshika Tiwari |  
Published : Nov 15, 2023, 01:38 PM ISTUpdated : Nov 15, 2023, 02:24 PM IST
 जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस 30 यात्रियों की मौत

सार

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हो गया। जहां 55 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में जा गिरी। हादसे में 30 यात्रियों की मौत हो गई। फिलहाल प्रशासन द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है। 

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां डोडा जिले में यात्रियों को लेकर जा रहे बस खाई में जा गिरी। हादसे में लगभग 30 लोगों की मारे जाने की खबर है। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई।

राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासनन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं घायलों को डोंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है, बस में 55 यात्री सवार थे। बस यात्रियों को किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। 

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

 शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चलते-चलते सड़क से नीचे उतर गई थी और 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा बचाव कार्य जारी है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश