
Subrata Roy Sahara Net Worth: सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय सहारा कम समय में देश के गांवों तक पहचाने जाने लगे। साल 2004 में टाइम मैगजीन में भी उन्हें जगह मिली थी। तब उन्हें देश का दूसरे सबसे बड़ा नौकरी देने वाला ग्रुप बताया गया था। सितारों की चाल ऐसी थी कि महज 2000 रुपये से बुलंदियों तक पहुंचे। बिजनेस की दुनिया में लाखो करोड़ का एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया। उस दौर में सहारा में 12 लाख एम्पलाई थे। साल 2015 में फोर्ब्स ने उनकी सपंत्ति 10 अरब डालर बताई थी। उस समय इस पर खूब चर्चा भी हुई थी।
सुब्रत रॉय के बाद कौन होगा सहारा का उत्तराधिकारी?
सहारा ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, अब उनकी संपत्ति (Subrata Roy Sahara Net Worth) 2.59 लाख करोड़ है, जबकि 30,970 एकड़ का लैंडबैंक भी है। देश भर में 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स हैं। उनमें आफिस, मॉल और बिल्डिंग्स शामिल हैं। अब सवाल उठ रहा है कि सहारा चीफ की मौत के बाद कम्पनी कौन संभालेगा? उनके परिवार में पत्नी स्वप्ना राय और बेटों सुशांतों रॉय, सीमांतो रॉय हैं। संभावना जताई जा रही है कि उनके बाद उनके परिवार का ही कोई शख्स उनका इम्पायर संभालेगा। हालांकि अभी तक उनके उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं हुई है।
कब हुई सुब्रत रॉय के कॅरियर की शुरुआत?
बिहार के अररिया में 10 जून 1948 को जन्मे सहारा चीफ सुब्रत रॉय के कॅरियर की शुरुआत यूपी के गोरखपुर जिले से हुई। यहीं के गवर्नमेंट टेक्नीकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा ली। फिर गोरखपुर में ही बिजनेस की शुरुआत की। साल 1976 में चिटफंड कंपनी सहारा फाइनेंस का अधिग्रहण किया। उस समय यह कम्पनी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। साल 1978 तक यही व्यवसाय सहारा इंडिया परिवार बना। सुब्रत रॉय के बिजनेस का फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और होटल समेत कई विभिन्न क्षेत्रों तक विस्तार हुआ। साल 1992 में हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा की शुरुआत की। एम्बी वैली सिटी परियोजना भी शुरु हुई। सहारा टीवी भी लाए। लंदन के ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल का अधिग्रहण कर सुर्खियों में रहें।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।