शोपियां में थाने पर आतंकवादी हमले में पुलिस का जवान शहीद

Gursimran Singh |  
Published : Sep 30, 2018, 01:00 PM IST
शोपियां में थाने पर आतंकवादी हमले में पुलिस का जवान शहीद

सार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने रविवार सुबह एक थाने पर हमला कर दिया। आतंकवादी हमले में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। वारदात को अंजाम दे आतंकवादी फरार हो गए है। आतंकियों की तलाश में इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।   

शोपियां— आतंकवादियों पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला किया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिस जवान घायल हो गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माय नेशन से बात करते हुए बताया कि "आतंकियों ने पहले पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला किया और बाद में फायरिंग शुरू कर दी जिसमें थाने की चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई"।

आतंकी हमले में शहीद हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान की पहचान साकिब मीर के तौर पर हुई है।

घटना के बाद आतंकी राइफल लेकर फरार हो गए हैं पुलिस ने पूरे इलाके को घेर आतंकियों के घरपकड की कोशिशें तेज़ कर दी है।

आतंकवादी शहीद पुलिसकर्मी की राइफल लेकर फरार हो गए हैं। शोपियां में बड़ी संख्‍या में आतंकवादी सक्रिय हैं।

बता दें कि बीते हफ्ते गुरुवार को आंतकवादियों के खिलाफ चार अलग-अलग अभियान में एक सैनिक शहीद हो गया था और हिज्‍बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकवादी मारे गए थे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल