भूकंप के बाद जापान के एयरपोर्ट में दो विमानों की टक्कर, प्लेन में लगी आग 379 यात्री थे सवार

Anshika Tiwari |  
Published : Jan 02, 2024, 05:33 PM IST
भूकंप के बाद जापान के एयरपोर्ट में दो विमानों की टक्कर, प्लेन में लगी आग 379 यात्री थे सवार

सार

japan plane crash today: जापान के टोक्यो स्थित हानेड एयरपोर्ट में दो विमान लैडिंग के दौरान आपस में टकरा गए। जिससे एक प्लेन में आग लग गई। विमान में 379 यात्री सवार थे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

नेशनल डेस्क। 2024 की शुरुआत जापान के लिए आफत लेकर आई है। एक तरह जहां बीते जापान भीषण भूकंप से थर्रा उठा तो दूसरी ओर मंगलवार को जापान के टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट में दो विमानों की टक्कर हो गई। जिसके बाद प्लेन में आग लग गई। बताया जा रहा है प्लेन में 379 यात्री सवार थे। फिलहाल सभी पैसेंजर्स और चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रनवे पर लैडिंग के दौरान ये हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद हानेड के सभी रनवे अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए हैं। एक विमान जापान एयरलाइन्स तो दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का है। 

बचाई गई यात्रियों की जान

सूझबूझ के चलते 379 यात्रियों और चालक दल की जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो प्लेन आग का शिकार हुई उसने होक्काइडो से उड़ान भरी थी। वह समय के मुताबिक हानेड एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। हालांकि विमान लैडिंग की लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आगे निकलती दिखाई दी। जिसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

 

1985 में जापान में प्लेन क्रैश की भीषण घटना

बता दें,जापान ने एयरलाइन विमान हादसे को रोकने के लिए तमाम कदम उठाए हैं। नतीजन दशकों से जापान में कोई भी भीषण प्लेन क्रैश दुर्घटना नहीं हुई है। जापान में सबसे खतरनाक प्लेन क्रैश 1985 में हुई थी। जब टोक्यो से ओसाका जा रहा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे में 520 यात्रियों की मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें- नए साल पर जापान में आया  भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट