
जेट एयरवेज की एक फ्लाइट में बड़ा हादसा होते होते बच गया। मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में क्रू मेंबर्स की एक भूल के कारण फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस आना पड़ा। दरअसल, क्रू मेंबर केबिन का प्रेशर स्विच मेंटेन करना भूल गए थे जिसके कारण ये दुर्घटना हुई।
इस फ्लाइट में करीब 166 यात्री सवार थे हादसे के कारण करीब 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा था और कई यात्रियों को सिर दर्द की भी शिकायत है। सभी का इलाज मुंबई के एयरपोर्ट पर चल रहा है।
जेट एयरेवज़ का B737 की 9W 697 फ्लाइट मुंबई से जयपुर के लिए जाती है। इसी दौरान केबिन क्रू स्विच ऑन करना भूल गया, जिससे ऑक्सीज़न मेंटेन नहीं हो पाया। हादसे के बाद DGCA ने क्रू-मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया है साथ ही दो पायलटों को भी हटा दिया गया है।
जेट एयरवेज़ की ओर से बयान जारी कर दिया गया है। जेट एयरवेज़ का कहना है कि हादसे के बाद फ्लाइट को मुंबई वापस लाया गया है, इस दौरान फ्लाइट में 166 यात्री, 5 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। जिन यात्रियों को तकलीफ हुई है उनका इलाज करवाया जा रहा है।
जेट एयरवेज़ ने बताया है कि जो क्रू मेंबर्स इस फ्लाइट में थे, उन्हें रोस्टर से हटा दिया गया है। जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती वे सभी ऑफ रोस्टर ही रहेंगे। सभी यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का बंदोबस्त किया जा रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।