
झारखंड के जामताड़ा जिले का गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर संथाली यात्रा देखने गई थी। इस दौरान वहां महिला का पूर्व पति भी मौजूद था। जिसके बाद पूर्व पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला को वहां से उठा लिया और पास में खेत में ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया।
उसके बाद महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिसके बाद तड़पकर उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुई है।
पुलिस को जैसे ही घटना का पता लगा तभी पुलिस से मामले की कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ सिंह ने बताया कि, महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संथाली यात्रा देखने के लिए गई हुई थी। जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ अपनी पूर्व पत्नी को उठाकर पास के खेत में ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचाई जिसके कारण महिला बेहोश हो गई।
जिसके बाद सुबह आस-पास के लोगों ने कराहने की आवाज सुनी और वहां पहुंचे, महिला को बुरी हालत में देख वह तुरंत अस्पताल ले गए। महिला को पहले सीएचसी नारायणपुर लेकर गए थे जिके बाद वहां से उसको रेफर कर दिया गया। जिसके सदर अस्पताल जामताड़ा में लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।