लालू यादव की राह पर हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन को बनाएंगे सीएम? 10 प्वाइंट्स में जानिए सब कुछ

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jan 31, 2024, 10:18 AM ISTUpdated : Jan 31, 2024, 10:19 AM IST
लालू यादव की राह पर हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन को बनाएंगे सीएम? 10 प्वाइंट्स में जानिए सब कुछ

सार

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अंदरखाने चर्चा है कि यदि हेमंत सोरेन कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किए जाते हैं तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सीएम बन सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधायकों की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया है। 

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के राडार पर हैं। उनकी गिरफ्तारी की भी अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच प्रदेश की सत्ता में फेरबदल की संभावना ने भी जोर पकड़ लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अंदरखाने चर्चा है कि यदि हेमंत सोरेन कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किए जाते हैं तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सीएम बन सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधायकों की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया है। अगर ऐसा होता है तो लालू-राबड़ी की तरह झारखंड में भी पति और पत्नी दोनों को प्रदेश की बागडोर संभालने का मौका मिलेगा।

आइए 10 प्‍वाइंटस में जानते हैं सब कुछ

1. दरअसल, बीते दिनों झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी। उसके 40 घंटे बाद वह रांची पहुंचकर विधायकों से मिले।

2. बीजेपी नेता निशिकांत दूबे ने उन पर हमला करते हुए कहा है कि गिरफ्तारी की स्थिति में वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बना सकते हैं।

3. हालांकि हेमंत सोरेन ईडी के समन के दौरान पत्नी को प्रदेश का सीएम बनाए जाने वाले अफवाहों को खारिज कर चुके हैं।

4. साल 1996 में बिहार के सीएम लालू प्रसाद यादव ने भी अपनी गिरफ्तारी के बाद पत्नी राबड़ी देवी को सत्ता की बागडोर सौंपी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसी तर्ज पर हेमंत सोरेन पर सत्ता की कमान अपनी पत्नी को सौंप सकते हैं।

5. झारखंड के रांची में 1976 में जन्मी कल्पना सोरेन के पिता बिजनेसमैन और मां हाउसवाइफ हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। एमबीए भी किया है।

6. ओडिशा के मयूरभंज जिले से ताल्लुक रखने वाले कल्पना के परिवार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। उनकी शादी 7 फरवरी 2006 को हुई थी। 

7. सोरेन दंपत्ति के दो बेटे निखिल और अंश हैं। कल्पना सोरेन आर्गेनिक खेती के अलावा स्कूल भी चलाती हैं। बिजनेस और चैरिटी के कामों से जुड़ी रहीं।

8. झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास के उन आरोपों के बाद कल्पना सोरेन सुर्खियों में आई थीं। जिसमें कहा गया था कि हेमंत सोरेन ने बिजनेस के लिए अपनी पत्नी को गलत तरीके से आदिवासियों के लिए बनाए गए प्लॉट पूल का हिस्सा आवंटित किया।

9. कल्पना सोरेन महिला और बाल विकास कार्यक्रमों से भी जुड़ी रहीं। उनके पास तीन कामर्शियल बिल्डिंग हैं। जिसकी कीमत करीबन 5 करोड़ रुपये है। 

10. बीते दिनों हेमंत सोरेन के जेल जाने की अटकलों के बीच एमएलए सरफराज अहमद ने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही झारखंड में इस चर्चा को ताकत मिली कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सीएम बनाना चाहते हैं। इसीलिए विधायक की सीट खाली कराई। ताकि सीएम बनने के 6 महीने के अंदर उन्हें एमएलए बनवाया जा सके।

ये भी पढें-इंटरव्यू बोर्ड ने पूछा-आपके और हमारे बीच कितने किलोमीटर की दूरी...ये जवाब देकर कॉन्स्टेबल से SDM बन ...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम