झारखंड में सुरक्षा बलों से हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली

Published : Jan 29, 2019, 12:02 PM IST
झारखंड में सुरक्षा बलों से हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली

सार

सूचना के आधार पर कल शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन एवं खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र में नक्सलियों के ठिकाने की घेराबंदी कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मंगलवार तड़के हुए हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार कट्टर नक्सलियों को मार गिराया

 रांची-- झारखंड के खूंटी जिले में एक सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चार कट्टर नक्सलियों को मार गिराया जबकि मुठभेड़ में दो अन्य नक्सली घायल हो गए।  

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कल शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन एवं खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र में नक्सलियों के ठिकाने की घेराबंदी कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद मंगलवार तड़के हुए हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार कट्टर नक्सलियों को मार गिराया जबकि दो अन्य नक्सली घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और उनकी पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के खिलाफ यह बड़ी सफलता है। गौरतलब है कि विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अपने उद्घाटन भाषण में भी राज्यपाल ने राज्य को नक्सल मुक्त करने की बात कही थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान