जूस जैकिंग बना सकता है आपको कंगाल, एसबीआई ने दी चेतावनी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज न करें स्मार्टफोन

Published : Dec 10, 2019, 01:18 PM ISTUpdated : Dec 10, 2019, 04:03 PM IST
जूस जैकिंग बना सकता है आपको कंगाल, एसबीआई ने दी चेतावनी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज न करें स्मार्टफोन

सार

एसबीआई ने लोगों को ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध चार्जिंग स्टेशंस पर अपना स्मार्टफोन चार्ज न करें। खासतौर से एयरपोर्ट, ट्रेन या होटल में फोन को चार्च करने में सावधानी बरतें।  क्योंकि आपकी ये गलती आपका बैंक एकाउंट खाली कर सकता है। क्योंकि इसके जरिए आपका डेटा हैकर्स तक पहुंच सकता है और आपके एकाउंट का पैसा दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है।

नई दिल्ली। बैंकों से रोजाना बगैर पिन, पासवर्ड के उपभोक्ताओं के खाते से पैसे निकाले जाने की घटनाएं हो रही है। हैकर्स बगैर इंटरनेट बैंकिग और एटीएम पिन के खातों से पैसे निकाल रहे हैं। लिहाजा अब इससे बचने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी है। एसबीआई ने कहा कि बैंक उपभोक्ता चार्जिंग स्टेशनों में अपने स्मार्टफोन को चार्ज न करें। क्योंकि हैकर्स चार्जिंग के जरिए फोन से सारे डाटा अपने सर्वर में ट्रांसफर कर सकते हैं।

एसबीआई ने लोगों को ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध चार्जिंग स्टेशंस पर अपना स्मार्टफोन चार्ज न करें। खासतौर से एयरपोर्ट, ट्रेन या होटल में फोन को चार्च करने में सावधानी बरतें।  क्योंकि आपकी ये गलती आपका बैंक एकाउंट खाली कर सकता है। क्योंकि इसके जरिए आपका डेटा हैकर्स तक पहुंच सकता है और आपके एकाउंट का पैसा दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है।

आमतौर पर मोबाइल के जरिए इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए ये खतरे की घंटी है। क्योंकि हैकर्स मैलवेयर के जरिए फोन को प्रभावित कर सकता है और इसके जरिए आपके सारे डेटा और पासवर्ड हैकर्स के पास पहुंच सकते हैं। बैंक का कहना है कि जूस जैकिंग के कारण ग्राहकों के खाते से एक ही पल में साले पैसे दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर हो सकते हैं। लिहाजा चार्ज करने से पहले सार्वजिनक स्थानों पर सावधानी बरतें।

जानें क्या है जूस जैकिंग

हैकर्स जिस तरह साइबर हमला करते हैं। इसका एक स्वरूप जूस जैकिंग हैं और ये एक तरह से साइबर हमला है। इसे एक चार्जिंग पोर्ट के जरिए अंजाम दिया जाता। चार्जिंग स्टेशन में यूएसबी पोर्ट के जरिये फोन में मैलवेयर डालकर उसमें मौजूद सारे डेटा को कॉपी किया जाता है और उसमें मौजूद बैंक के इंटरनेट पासवर्ड के बैंक के खाते में सेंध लगाई जाती है।
 
PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान