कालका-हावड़ा ट्रेन में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Published : Nov 27, 2018, 11:57 AM IST
कालका-हावड़ा ट्रेन में आग लगी, कोई हताहत नहीं

सार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, ठीक-ठीक कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

चंडीगढ़-- कालका-हावड़ा ट्रेन के एक डिब्बे में मंगलवार को आग लग गई। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि कुरूक्षेत्र के निकट धीरपुर से धोडा खेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच आज तड़के सीटिंग कम लगेज कोच में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ इंजिन के निकट की एसएलआर बोगी (सीटिंग कम लगेज रेक) में धुआं भर गया। धुआं नजर आने पर ट्रेन को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।’’ 
 

उन्होंने बताया, ‘‘बाद में बोगी में आग लग गई और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। तीन महिलाओं और दो बच्चों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, उन्हें चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई गई।’’ 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, ठीक-ठीक कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

ट्रेन को कालका से चलकर हावड़ा जाना था। घटना के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश