एक्शन में कमलनाथ: निशाने पर विधायक का रिसॉर्ट

Published : Mar 08, 2020, 01:42 PM IST
एक्शन में कमलनाथ: निशाने पर विधायक का रिसॉर्ट

सार

तीन दिन पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा विधायक संजय पाठक राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं। संजय पाठक ने ही कांग्रेस विधायकों के लिए चार्टड प्लेन की व्यवस्था कराई थी। फिलहाल राज्य में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ एक्शन में। दो दिन पहले जिस भाजपा विधायक के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। उसके रिसार्ज को राज्य सरकार के आदेश पर गिरा दिया गया है। हालांकि भाजपा विधायक संजय पाठक का कहना है कि उनकी जान को खतरा है और राज्य की कमलनाथ सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

तीन दिन पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा विधायक संजय पाठक राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं। संजय पाठक ने ही कांग्रेस विधायकों के लिए चार्टड प्लेन की व्यवस्था कराई थी। फिलहाल राज्य में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। वहीं राज्य सरकार के आदेश पर भाजपा विधायक संजय पाठक के बांधवगढ़ स्थित रिसॉर्ट राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन बुलडोजर चढ़ा दिया है।

जबकि तीन दिन पहले ही संजय पाठक की खदानों को राज्य सरकार के आदेश के बाद बंद कर दिया है। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि ये सब कानून के दायरे में किया गया। वहीं भाजपा विधायक और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री संजय पाठक ने राज्य सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं वह बदले की भावना से किए है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ  से कहा गया है कि अगर वह कांग्रेस में शामिल नहीं होते हैं तो मेरे और परिवार के सदस्यों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी और राज्य सरकार इसी तरह कार्यवाही कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है। पाठक ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई है।  गौरतलब है कि राज्य में चर्चा थी कि संजय पाठक की कमलनाथ  के साथ मुलाकात हुई है और वह भाजपा को छोड़ सकते हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश