व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट कर फांसी के फंदे से लटक गया लड़का, लिखा-आज आखिरी दिन तो नहीं

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 19, 2023, 07:18 PM IST
व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट कर फांसी के फंदे से लटक गया लड़का, लिखा-आज आखिरी दिन तो नहीं

सार

यूपी के कानपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत को गले लगाने से पहले युवक ने व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट किए। मृत 26 वर्षीय युवक की 2 साल पहले शादी हुई थी। पता चला कि युवक की पत्नी मायके गई थी और वापस नहीं आ रही थी।

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत को गले लगाने से पहले युवक ने व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट किए। मृत 26 वर्षीय युवक की 2 साल पहले शादी हुई थी। पता चला कि युवक की पत्नी मायके गई थी और वापस नहीं आ रही थी। जिससे युवक परेशान था। वह कई दिनों से इमोशनल व्हाट्सएप स्टेटस लगा रहा था। पर आसपास के लोगों को अंदाजा नहीं था कि युवक आत्मघाती कदम उठाएगा।

6 महीने पहले नाराज होकर मायके चली गई थी पत्नी

घटना पनकी के रतनपुर इलाके का रहने वाला लवकुश एक ​प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी। पत्नी करीबन 6 महीने पहले किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी और वापस अपने ससुराल नहीं आ रही थी। इसी बीच लवकुश को जानकारी मिली की उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है तो वह लड़की के घर पहुंचा। पर लवकुश की वाइफ उसके साथ वापस नहीं आई। वह फोन करके भी अपनी पत्नी को वापस बुला रहा था। पर वह लौट नहीं रही थी।

पानी की टंकी की सीढ़ियों पर लटकी मिली लाश

शनिवार की सुबह लवकुश की लाश इलाके में मौजूद पानी की टंकी की सीढ़ियों के ग्रिल पर रस्सी से लटकी मिली। स्थानीय लोगों ने देखा तो युवक के परिवार और पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने भी स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि युवक युवक ने कई इमोशनल व्हाटसएप स्टेटस लगाए थे। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पत्नी से चल रही थी अनबन

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पत्नी से लवकुश की अनबन चल रही थी। मौत से पहले इमोशनल व्हाट्सएप स्टेटस लगाए थे। यह भी लिखा था कि यह आखिरी दिन तो नहीं है। लवकुश के भी परिचितों का कहना है कि उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि वह मौत को गले लगा लेगा, जबकि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। 

ये भी पढें-मिलिए देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति से: 91 साल की उम्र में भी 6 दिन आफिस, 69 हजार करोड़ का कारोबार...

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली