मनमोहन सिंह करें कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर फैसला, इस दिग्गज नेता ने दी सलाह

Published : Jul 08, 2019, 07:40 PM IST
मनमोहन सिंह करें कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर फैसला, इस दिग्गज नेता ने दी सलाह

सार

कर्ण सिंह ने सलाह दी है कि पार्टी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए। ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में भटकाव और भ्रम की स्थिति है और इससे बाहर निकलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस्तीफा देकर साहसिक काम किया है। लेकिन पार्टी को जल्द ही नेतृत्व मिलना चाहिए। 

कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद घमासान मचा है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफा देने के फैसले के बाद पार्टी के पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन अब कांग्रेस के दिग्गज नेता कर्ण सिंह ने कहा की पार्टी को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कमेटी बनाकर नए अध्यक्ष को लेकर जल्द ही फैसला लेना चाहिए।

कर्ण सिंह ने सलाह दी है कि पार्टी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए। ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में भटकाव और भ्रम की स्थिति है और इससे बाहर निकलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस्तीफा देकर साहसिक काम किया है। लेकिन पार्टी को जल्द ही नेतृत्व मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके फैसले का सम्मान करने के स्थान पर अपना एक महीना बर्बाद कर दिया है। सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को जल्द से जल्द सीडब्लूसी की बैठक बुलानी चाहिए और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अगुवाई में एक कमेटी बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी को जल्द से जल्द इस पर फैसला करना चाहिए। ताकि कार्यकर्ता हतोत्साहित न हो, क्योंकि अभी कार्यकर्ता के सामने दुविधा की स्थिति है। पार्टी में इस्तीफों का दौर चल रहा है और जल्द से जल्द नेतृत्व का चयन करना चाहिए। कर्ण सिंह ने ये भी सलाह दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले किसी को अंतरिम कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।

इसके साथ ही चार जोन के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं। इस पदों पर युवा नेताओं को नियुक्त किया जाए। गौरतलब है कि कर्ण सिंह को काफी विश्वस्त माना जाता है। गौरतलब है कि 23 मई को आए लोकसभा परिणाम के बाद 25 मई को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था और 3 जुलाई को उन्होंने अपने इस्तीफा का पत्र सोशल मीडिया में जारी किया था। फिलहाल राहुल गांधी का इस्तीफा पार्टी ने मंजूर नहीं किया है। लेकिन राहुल गांधी इस्तीफे की जिद पर अड़े हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स