कर्नाटक सरकार ने लॉन्च किया कोरोना वायरस का 'मोबाइल टेस्टिंग बूथ'

Published : Apr 16, 2020, 09:09 PM IST
कर्नाटक सरकार ने लॉन्च किया कोरोना वायरस का 'मोबाइल टेस्टिंग बूथ'

सार

राज्य में चल रहे लॉकडाउन के बीच सीएम बीएस येदियुरप्पा इस बूथ को लॉन्च किया। येदियुप्पा ने कहा कि इस तरह के बूथ को वार्डों स्तरों में शुरू किया जाएगा और इसके जरिए सैंपल लिए जाएंगे। ये बूथ राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकेगा और इससे किसी के संक्रमित होने की जानकारी मिल सकेगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के नियमों को कड़ाई से लागू करने का आदेश दिया था।

बेंगलूरु। देश में कोरोना वायरस लगातार मामले बढ़ रहे हैं।  वहीं कर्नाटक में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना की जांच करने के लिए कोरोना टेस्टिंग बूथ को लॉच किया है।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा  मोबाइल कोरोना टेस्टिंग बूथ के उद्घाटन के बाद कहा कि इस तरह के बूथ राज्य के अन्य शहरों में शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के बूथ में आसानी से जांच की जा सकेगी।


राज्य में चल रहे लॉकडाउन के बीच सीएम बीएस येदियुरप्पा इस बूथ को लॉन्च किया। येदियुप्पा ने कहा कि इस तरह के बूथ को वार्डों स्तरों में शुरू किया जाएगा और इसके जरिए सैंपल लिए जाएंगे। ये बूथ राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकेगा और इससे किसी के संक्रमित होने की जानकारी मिल सकेगी।

 इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के नियमों को कड़ाई से लागू करने का आदेश दिया था। वहीं राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि जिन लोगों को क्वारंटिन में रखा गया है।  उन्हें अपनी सेल्फी राज्य सरकार के एप में भेजनी होगी। अगर कोई ऐसा नहीं करता है  तो उसे सामूहिक क्वारंटिन में रखा जाएगा।  राज्य सरकार ने ये आदेश होम क्वारंटिन वालों के लिए जारी किया था।


कर्नाटक में अभी तक कोरोना के कुल 315 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं वहीं, इससे राज्य में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं  गुरुवार को ही राज्य में 36  नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं राज्य में 82 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य के बेलगावी के सीमावर्ती जिले में 17 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि राज्य में 100 फीसदी लॉकडाउन सफल नहीं हुआ। लिहाजा अब राज्य  में लॉकडाउन के नियमों को और ज्यादा सख्त तरीके से लागू करेगी। ताकि पॉजिटिव मामलों में कमी आए सके।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल