
नई दिल्ली। ब्रिटेन की एक सांसद को जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का विरोध करना महंगा पड़ गया है। भारत सराकर ने कड़ा रूख अपनाते हुए ब्रिंटिश सांसद का वीजा रद्द कर दिया है। जबकि इसी सांसद ने पिछले दिनों कश्मीर पर ब्रिटेन की संसद को पत्र लिखा था। डेबी कश्मीर नीति की आलोचक मानी जाती है।
असल में ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद डेबी अब्राहम्स को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करना और इसके खिलाफ लगातार बयानबाजी करना महंगा पड़ गया है। क्योंकि भारत सरकार ने इसके लिए डेबी का वीजा रद्द कर दिया था। हांलाकि डेबी का दावा है कि उसके वीजा रद्द करने की जानकारी भारत सरकार ने नहीं दी थी और वह भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आ रही थी। कुछ दिन पहले ही डेबी ने कश्मीर के मुद्दे पर ब्रिटेन की संसद को पत्र लिखा था।
असल में डेबी को भारत सरकार का विरोध माना जाता है और वह केन्द्र सरकार के खिलाफ कश्मीर के फैसले पर बड़ी आलोचक रही हैं। हालांकि भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि उनका वीजा नियमों के तहत रद्द किया गया है। डेबी का कहना है कि उसका वीजा अक्टूबर 2020 तक वैध था और उसके बावजूद भारत सरकार ने उनका वीजा रद्द किया और उसे जानकारी नहीं दी। हालांकि डेबी की बयानबाजी से भारत सरकार नाखुश थी।
हालांकि इस बारे में भारत सरकार का कहना है कि ब्रिटिश सांसद उनके वीजा रद्द होने के बारे में जानकारी पहले ही दे दी गई थी और इसके बावजूद उन्होंने भारत में आने का जोखिम उठाया। डेबी दुबई से भारत पहुंची थी और यहां इंदिरागांधी एयरपोर्ट से उन्हें वापस दुबई भेज दिया गया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।