कश्मीरी अलगाववादी नेता गिलानी के दामाद की बढ़ेगी मुश्किल

Published : Mar 16, 2019, 12:17 PM IST
कश्मीरी अलगाववादी नेता गिलानी के दामाद की बढ़ेगी मुश्किल

सार

अलगाववादी नेता अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह उर्फ अल्ताफ फंटूश की आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अल्ताफ फंटूश से पूछताछ करने की अनुमति को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। 

अदालत इस याचिका पर 19 मार्च को सुनवाई करेगी। ईडी ने अल्ताफ फंटूश के अलावा अन्य दो लोगों से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। ईडी यह जानना चाहती है कि आतंकियों के पैसों को कहां-कहां खपाया जा रहा है। 

इस मामले की जांच जोर शोर से की जा रही है। इस मामले में कई अलगाववादी नेता सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। हाल ही में गुरुग्राम में ईडी द्वारा जम्मू कश्मीर में आतंकियों को धन मुहैया कराने के आरोपी व्यवसायी जहूर अहमद शाह वाटली की गुरुग्राम स्थित संपत्ति अटैच करने के बाद नया खुलासा हुआ है। 

आरोप है कि मकान का भूतल फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन की रकम से खरीद गया था। इस संगठन को पाकिस्तान में बैठा हाफिज सईद चलाता है। करोड़ो का मकान खरीदने के लिए अरब देश से हवाला के जरिये इसके लिए रकम आई थी। 

जहूर अहमद शाह वाटली पर आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मुखिया हाफिज सईद, यूसुफ शाह और अन्य लोगों की मदद करने का आरोप है। यह भी पता चला है कि हाफिज सईद के इशारे पर वाटली फंड मुहैया कराता है। 

ईडी के मुताबिक तो वाटली ने यह विला फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन के पैसों से खरीद था। जिसे आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में चलाता है। ये पैसा संयुक्त अरब अमीरात से हवाला के जरिये आया था। 

ईडी ने पिछले महीने फरवरी में एफआईआर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया था। इसके बाद कार्रवाई की जा रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल