कर्नाटक के सीएम का वीडियो वायरल, फोन पर कह रहे, 'शूटआउट में बेरहमी से मार दो'

Published : Dec 25, 2018, 11:44 AM IST
कर्नाटक के सीएम का वीडियो वायरल, फोन पर कह रहे, 'शूटआउट में बेरहमी से मार दो'

सार

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी फोन पर किसी पुलिस अधिकारी को हमलावरों को जान से मारने के लिए कह रहे हैं। फोन पर हुई इस बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होने के बाद कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आ गया है। 

कर्नाटक में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो टेप सामने आया है जिससे कर्नाटक की राजनीति गर्मा गई है। एचडी कुमारस्वामी इस वीडियो में अपनी पार्टी के नेता की मौत का बदला लेने के लिए हमलावरों की जान लेने का आदेश देते हुए सुनाई दे रहे हैं। 

दरअसल कुमारस्वामी फोन पर किसी पुलिस अधिकारी को हमलावरों को जान से मारने के लिए कह रहे हैं। फोन पर हुई इस बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होने के बाद कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आ गया है। 

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के इस रवैये की कड़ी निंदा की है। बीजेपी ने उनके इस अंदाज को तानाशाही करार दिया। बीजेपी नेता शोभा करांदलाजे ने कहा है कि सीएम द्वारा इस तरह के आदेश देना अराजकता को दिखाता है।

कुमारस्वामी विजयपुरा जिले के दौरे पर गए थे। यहां पहुंचने पर उन्हें खुफिया विभाग के लोगों ने उन्हें उनकी पार्टी जनता दल सेकुलर के एक नेता की हत्या के बारे में बताया। इस घटना की जानकारी मिलने पर कुमारस्वामी ने वहां के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन किया और उनसे हमलावरों को बेरहमी से गोली मारने का आदेश दिया।

इस वीडियो में कुमारस्वामी पुलिस के अधिकारी से कह रहे हैं, 'मैं इस हत्या से बहुत मायूस हूं। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैं नहीं जानता कि हत्या किसने की है, लेकिन उन्हें गोली मार दो।' कुमारस्वामी जब पुलिस अधिकारी से यह बात कह रहे थे उनके आसपास कई लोग मौजूद थे। 

बयान पर विवाद होने के बाद कुमारस्वामी ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी को मारने का आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने यह बात एक इंसान होने के नाते कही थी, बतौर मुख्यमंत्री कोई आदेश जारी नहीं किया था। वह अपने पार्टी नेता की मौत से गुस्से में थे, इसलिए ऐसी बात कह गए।

कुमारस्वामी ने कहा कि जिन लोगों पर हत्या का शक है, वो दो दिन पहले ही बेल पर बाहर आए हैं और अन्य दो हत्या केस में आरोपी हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि अब उन्होंने एक और व्यक्ति की हत्या कर दी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल