अब किसान नेता टिकैत ने किया राम के वंशज होने का दावा

Published : Aug 18, 2019, 05:24 PM IST
अब किसान नेता टिकैत ने किया राम के वंशज होने का दावा

सार

राम मंदिर पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायालय के न्यायाधीश ने राम के वंशजों के बाद जिज्ञासा जाहिर की थी। जिसके बाद देश के अलग अलग हिस्सों से लोग राम के वंशज होने का दावा करने लगे। इसी सिलसिले में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने राम का वंशज होने का दावा किया है।   

मुजफ्फरनगर:  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप (रघुवंशी गोत्र) के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता बुलाते हुए खुद को राम का वंशज बताया है। उनका कहना है कि असली राम के वंशज बालियान खाप है, जिनका गोत्र रघुवंशी है और यहां उनके 84 गांव हैं जिसके मुखिया हैं। 

रघुवंशियों के 84 गांव होने का दावा
बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि  राम जन्मभूमि का जो विवाद है, इसमें भी हमने बताया कि हम भी कम से कम अपना पक्ष रखें कि रामचंद्र जी के वंशज हम हैं इसलिए हमारा गोत्र भी रघुवंशी हैं यंहा हमारे रघुवंशियों के 84 गांव है। हमने भी यह सोचा कि हमारे द्वारा भी क्यों ना इस बात को पेश किया जाए। माननीय सुप्रीम कोर्ट में यह मुकदमा चल रहा है उसमें भी इस बात से बल मिलेगा।  इस लिए हमारी भी बात वहां तक पहुंचाई जाए।

वंशावली दिखाकर साबित करने की बात कही
 पत्रकारों द्वारा इस बात का सबूत पूछने पर उन्होंने कहा कि सुबूत तो हमारा रघुवंशी गोत्र है। रामचंद्र जी का वंशज है 84 गांव है और प्योर के प्योर 84 गांव रघुवंशियों के है।  यहां का एक भी बच्चा यह नहीं कहेगा कि हम राम के वंशज नहीं है और हमारे भाट हैं और सर्व खाप मंत्री हैं वंशावली है और भी बहुत रिकॉर्ड हैं अगर दिखाने की बात आएंगे तो हम दिखा भी देंगे। कई सौ पीढ़ियों की वंशावली यह तो हमारे घर का मामला है इसे क्यों हम नहीं सुलझा सकते मस्जिद की बात है तो थोड़ी बहुत जगह मस्जिद को भी दे दिए नहीं चाहिए।  

खुदाई में निकले हैं मंदिर के सबूत
 बात समझाने की यही तो है वैसे तो सुप्रीम कोर्ट सही करेंगे बात मंदिर का सबूत है जो वहां से खुदाई हुई है मंदिर के सबूत हैं मस्जिद का का वहां कोई सबूत नहीं है किसी जमाने में कोई ताकतवर शासक आया होगा इतिहास भी गवाह है इस चीज का मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई आज आज कई 100 साल बाद यह बात उठी है मन में आई के कोई ताकतवर शासक का होगा जिन्होंने यह कदम उठाया फिर उसी उसमें आ जाए तो वहां मस्जिद के कोई सबूत नहीं है तो मंदिर बना दिया जाए जब वहां मस्जिद के कोई सबूत नहीं है तो क्यों बनाई जाए मस्जिद वहां अब इसका जल्दी से जल्दी फैसला होना चाहिए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश