
मुंबई। आज गोवा एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की एक सावधानी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसके बाद विमान में बैठक यात्रियों ने राहत की सांस ली। आज गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया का विमान उतर नहीं पाया क्योंकि रनवे पर कुत्ते आ गए थे। जिसके बाद विमान को उतारा नहीं जा सका। फिर दूसरे प्रयास में विमान उतरा और यात्रियों उतारा गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 033 को आज सुबह तीन बजे गोवा एयरपोर्ट पर उतरना था। ये विमान मुंबई से आ रहा था। इसको उतारने जाने की पूरी तैयारी हो गई थी। तभी रनवे पर कुत्ते आ गए एटीसी ने इसकी तुरंत जानकारी पायलट को दी।
तो उसने उतराने के बजाय टेकऑफ किया और काफी समय आसमान में विमान के रहने के बाद उसे उतारा गया। जहां यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान काफी समय तक विमान आसमान में ही घूमता रहा। इस बारे में यात्रियों में भी बैचेन होने लगी थी। क्योंकि विमान काफी देर तक आसमान में उड़ान भरता रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 033 को आज सुबह 3 बजे के आस-पास डबोलिम (गोवा) में लैंड करना था। लेकिन वह नहीं कर पाई थी। क्योंकि रनवे पर कुत्तों की जानकारी एटीसी को दी गई। रात होने की वजह से एटीसी और रनवे कंट्रोलर ने कुत्तों को वहां पर नहीं देखा था।
डबोलिम एयर पोर्ट के पास ही इंडियन नेवी का एक एयर स्टेशन है। यहां पर अकसर कुत्ते रनवे पर आज जाते हैं। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी इन कुत्तों को आसपास के इलाकों से हटाने के लिए कोशिश कर रही है। हालांकि दूसरे प्रयास में विमान को सुरक्षित लैंड करवा दिया गया।
इस बारे में एक यात्री ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी कि रनवे पर कुत्ते आ गए थे। जिसके कारण विमान को उतारने में देरी हुई। उसने बताया कि जब फ्लाइट लैंड नहीं हुई तो हमने पायलट से पूछा की क्या हुआ तब पाइलट ने कहा कि रवने पर कुत्तें आ गया है। इस वजह से हम लैंडिंग नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल ये सुनना बड़ा अटपटा था कि रनवे पर कुत्ते आ गए हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।