जानें किन राज्यों ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन-3

Published : Jun 02, 2020, 02:34 PM IST
जानें किन राज्यों ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन-3

सार

गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के तहत पांचवें चरण में कोरोनोवायरस महामारी के कारण भारत में तालाबंदी को बढ़ाया। हालांकि सरकार ने कई तरह की छूट दी है। फिलहाल कई राज्यों में लॉकडाउन 30 जून रहेगा। वहीं कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती जारी है। 

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलो को को देखते हुए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश , तमिलनाडु और  पंजाब ने  लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है। वहीं राजस्थान ने धार्मिक स्थानों, मॉलों के खुलने पर 30 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल ने 15 जून तक, जम्मू-कश्मीर ने 8 जून तक लॉकडाउन को जारी रखा है।


गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के तहत पांचवें चरण में कोरोनोवायरस महामारी के कारण भारत में तालाबंदी को बढ़ाया। हालांकि सरकार ने कई तरह की छूट दी है। फिलहाल मौजूदा लॉकडाउन 30 जून रहेगा। वहीं कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती जारी है। वहीं इन ज़ोनों लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।  वहीं देश में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है और मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,98,706 तक पहुंच गई और भारत में अब तक 5,598 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।

राजस्थान। राजस्थान में 30 जून तक धार्मिक स्थानों, होटलों, मॉलों पर प्रतिबंध जारी रखा है। सरकार ने निजी और व्यावसायिक परिवहन वाहन संचालित करने की अनुमति है। वहीं राज्य में फिलहाल  सिटी बसों का संचालन अभी नहीं किया जा रहा है।


तमिलनाडु। राजस्थान की तरह तमिलनाडु में भी धार्मिक स्थलों, अंतरराज्यीय बस परिवहन, और मेट्रो और उपनगरीय रेल पर प्रतिबंध रहेगा।  

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार पूजा स्थलों, होटल, रेस्तरां, मॉल, आतिथ्य सेवाओं, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकान को खोलने पर रोक को जारी रखा है। वहीं राज्य में 5 जून से सभी बाजार, बाजार क्षेत्र और दुकानें, मॉल और बाजार परिसरों को छोड़कर, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे खुलेंगे। हालांकि ये बाजार ऑड और इवन के तहत खोलेंगे।

पंजाब। पंजाब सरकार ने भी राज्य में कोरोना वायरस खतरे को देखे हुए लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया है।  हालांकि राज्य में दुकानों को खोलने की छूट दी है।

पश्चिम बंगाल। राज्य सरकार ने राज्य में  15 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया  है। वहीं सरकार ने प्रतिबंधों से छूट दी है। जबकि राज्य में मॉल और रेस्तरां 8 जून से खुलेंगे।

जम्मू और कश्मीर। राज्य में लॉकडाउन आठ जून तक जारी है। इसके लिए राज्य में केन्द्र सरकार के तहत नियम लागू होंगे।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान