जानें कौन कमलनाथ की सद्बुद्धि के लिए कर रहा गिरिराज पर्वत की परिक्रमा

Published : Mar 05, 2020, 02:06 PM IST
जानें कौन कमलनाथ की सद्बुद्धि के लिए कर रहा गिरिराज पर्वत की परिक्रमा

सार

लक्ष्मण सिंह ने सीएम कमलनाथ का विरोध जताकर भाजपा को बड़ा हथियार दे दिया है। क्योंकि भाजपा का साफ कहना है कि कांग्रेस के विधायक ही सरकार से नाराज है। लिहाजा अगर राज्य में कमलनाथ सरकार गिरती है तो इसके लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर अभी खतरे के बादल छंटे नहीं है। राज्य में कांग्रेस के  नेताओं के बीच बयानबाजी है।  वहीं कांग्रेस भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा रही। जबकि राज्य सरकार के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह संकटमोचक बने हुए हैं और विधायकों को कमलनाथ सरकार के पक्ष में एकजुट कर रहे हैं। लेकिन वहीं दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ की सद्बुद्धि के लिए मथुरा में गिरिराज पर्वत की परिक्रमा शुरू कर रहे हैं।

राज्य में कांग्रेस के विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कमलनाथ सरकार से नाराज हैं।  जबकि दिग्विजय सिंह कमलनाथ सरकार के लिए राज्य में सभी विधायकों को एकजुट कर रहे हैं और अपने बयानों से भाजपा पर दबाव बना रहे हैं। जबकि उनके भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ की सद्बुद्धि के लिए मथुरा में गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं। लक्ष्मण सिंह काफी असर से चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।

लेकिन कमलनाथ हमेशा ही उनकी मांग को दरकिनार कर हैं। लिहाजा वह अब कमलनाथ सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कमलनाथ ने चाचौड़ा को जिला बनाने का वादा किया था और राज्य में कांग्रेस की सरकार बने एक साल से भी ज्यादा हो गया है। लेकिन कमलनाथ ने अपने वादा पूरा नहीं किया है। लिहाजा कमलनाथ को सदबुद्धि  आए। लिहाजा वह गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि वह पार्टी के भीतर ही रहकर विरोध करेंगे।

हालांकि लक्ष्मण सिंह ने सीएम कमलनाथ का विरोध जताकर भाजपा को बड़ा हथियार दे दिया है। क्योंकि भाजपा का साफ कहना है कि कांग्रेस के विधायक ही सरकार से नाराज है। लिहाजा अगर राज्य में कमलनाथ सरकार गिरती है तो इसके लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश