
मुंबई। दबंग सलमान खान के पास एक से एक महंगी कारें हैं। लेकिन ये कारें सलमान खान के काम भी नहीं आ रही हैं। सलमान को दबंग-3 की शूटिंग के लिए जाना लेकिन मुंबई में बारिश के कहर से सड़कों पर जाम था और कार से शूटिंग में पहुंचना मुश्किल था। जिसके बाद दबंग सलमान ने अपनी साइकिल उठाई और चल दिए शूटिंग के लिए। हालांकि सलमान खान भीगते हुए शूटिंग में गए।
मुंबई में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण मुंबई एक तरह से थम गई है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने मुंबई के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। लेकिन बारिश के कारण कई फिल्मों की शूटिंग पर भी असर पड़ रहा है। क्योंकि शूटिंग पर एक्टर या एक्ट्रेस को पहुंचने में मुश्किल हो रही है। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ हुआ।
सलमान को अपनी नई फिल्म दंबग-3 की शूटिंग के लिए जाना था। लेकिन रास्ते में इतना जाम था कि वहां से निकलना मुश्किल थी। लिहाजा उन्होंने अपनी साइकिल पकड़ी और चल दिए शूटिंग के लिए। रास्ते में कई लोगों ने सलमान खान को पहचान लिया और उनके साथ सेल्फी भी ली। अपनी साइकिलिंग का वीडियो भी सलमान खान ने अपने ट्वीटर में शेयर किया है।
इसमें वो साइकिल चलाकर दबंग 3 की शूटिंग लोकेशन पर जा रहे हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सलमान भीगते हुए जा रहे हैं। रास्ते में लोग उनके साथ फोटो भी खींच रहे हैं और सलमान ट्रैफिक के नियमों का पालन कर रहे हैं और वह सिग्नल पर रूके हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई में जोरदार बारिश के कारण कई फिल्म स्टार के घरों में पानी भर गया था। हालांकि इस बार ऐसे हालत नहीं हैं। लेकिन बारिश का असर फिल्मों की शूटिंग पर भी देखा जा रहा है। सलमान खान के पास कई महंगी कारें और वह नई नई कारों के शौकिन भी हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।