चंद्रयान-2 पर भारत की हंसी कर रहे पाक मंत्री अपने ही देश में हो गए ट्रोल, पाकिस्तानी यूजर ने मांगी माफी

Published : Sep 07, 2019, 11:00 AM ISTUpdated : Sep 07, 2019, 11:05 AM IST
चंद्रयान-2 पर भारत की हंसी कर रहे पाक मंत्री अपने ही देश में हो गए ट्रोल, पाकिस्तानी यूजर ने मांगी माफी

सार

 पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 पर भारत की हंसी उड़ाने की कोशिश की। लेकिन वह भारत ही नहीं बल्कि अपने ही देश में ट्रोल हो गए। पाकिस्तानियों ने चौधरी से कहा कि भारत ने प्रयास किया और इसके लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए। जबकि एक यूजर ने भारत से पाकिस्तान की तरफ से माफी मांगी है।

नई दिल्ली। आतंकी की फैक्ट्री पाकिस्तान के बेशर्म मंत्री ने चंद्रयान-2 पर भी अपनी बेशर्मी नही छोड़ी और भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपने ही देश की बदनामी करा दी। पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 पर भारत की हंसी उड़ाने की कोशिश की। लेकिन वह भारत ही नहीं बल्कि अपने ही देश में ट्रोल हो गए। पाकिस्तानियों ने चौधरी से कहा कि भारत ने प्रयास किया और इसके लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए। जबकि एक यूजर ने भारत से पाकिस्तान की तरफ से माफी मांगी है।

आम तौर पर पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेइज्जत कराने में इमरान सरकार के मंत्री पीछे नहीं रहते हैं। किसी मंत्री को विदेश में अंड़े और जूते पड़ते हैं तो इमरान खान की अमेरिकी यात्रा के दौरान वो तौहीन होती है, जिसे उनका पूरा मुल्क याद कर रहा है। अब भारत के चंद्रयान-2 मिशन पर पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री ने ट्वीट में लिखा है जो काम नहीं आता है वह नहीं करना चाहिए इंडिया।

चौधरी के इस ट्वीट के बाद वह भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी ट्रोल होने लगे। चौधरी का ये ट्वीट पाकिस्तानियों को भी रास नहीं आया और उन्होंने चौधरी को जमकर कोसा है। चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि  'जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना....डियर इंडिया। इसके बाद चौधरी को एक भारतीय ने करारा जवाब देते हुए लिखा है कि 'तुम पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो। जाओ और दुनिया के हरेक राजधानी में भीख मांगने का काम जारी रखो। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'सबसे मजेदार बात यह है कि चंद्रयान-2 ने फवाद चौधरी को रातभर जागने के लिए मजबूर कर दिया।'

वहीं पाकिस्तानियों ने भी चौधरी के इस बयान की निंदा करते ह उन्हें निशान पर लिया है। एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा है कि 'पाकिस्‍तान की ओर से माफी। फवाद का ट्वीट दुर्भावना से ग्रसित है। जबकि दूसरे ने लिखा है कि 'फवाद चौधरी हमारे लिए शर्मिंदगी की वजह न बनें। कम से कम भारत ने चांद पर उतरने का प्रयास किया। हमें किसी भी देश के वैज्ञानिक प्रयास की प्रशंसा करनी चाहिए और उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।'

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वह 2022 में चीन के सहयोग से अंतरिक्ष में अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। हालांकि इसके बाद भी चौधरी की पाकिस्तान में ही आलोचना होने लगी। क्योंकि लोगों का कहना था कि इमरान सरकार लोगों को खाना तक मुहैया नहीं करा पा रही है और चांद पर भेजने की बात कर रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान