जानें क्यों साक्षी ने कहा अजितेश से शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती

Team MyNation   | Asianet News
Published : Jan 08, 2020, 07:37 AM IST
जानें क्यों साक्षी ने कहा अजितेश से शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती

सार

साक्षी ने पिछले साल ही अजितेश के साथ घर से भागकर शादी की थी और इसके बाद उसमें सोशल मीडिया में एक विडियो जारी कर कहा था कि उसे और अजितेश को उसके पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल से खतरा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि साक्षी सोशल मीडिया और लाइमलाइट में रहना चाहती है। 

लखनऊ। पिछले साल देशभर की मीडिया की सुर्खियां बनी बरेली से भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने अब बड़ा खुलासा किया है। साक्षी ने कहा कि अजितेश से शादी करना उसकी सबसे बड़ी गलती थी। क्योंकि ये शादी उसने अपने पिता और परिवार के खिलाफ की थी। हालांकि साक्षी ने कहा कि वह अपने माता पिता को याद करती है। साक्षी ने ये भी कहा कि अजितेश का परिवार उसका ख्याल अपनी बेटी की तरह करता है।

साक्षी और अजितेश का विवाह पिछले साल जुलाई में देशभर की सुर्खियां बना था। तमाम टीवी चैनलों में साक्षी और अजितेश की शादी को लेकर शो चलाए गए थे। जिसमें साक्षी को पिता को एक कठोर पिता के तौर पर पेश किया था। हालांकि बाद में साक्षी और अजितेश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात उच्च प्रशासन तक पहुंचाई। इसके बाद साक्षी और अजितेश को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा मिली थी। हालांकि इसके बाद साक्षी ने बरेली में अपनी शादी को पंजीकृत कराया था।

हालांकि अब साक्षी ने कहा कि उसने परिवार के विरूद्ध शादी कर बड़ी गलती की है और अब उसे इस गलती का अहसास हो रहा है।  उसका कहना है कि उसके माता पिता उसे माफ कर देंगे। साक्षी ने कहा कि अजितेश का परिवार उसका बहुत ख्याल रखता है। साक्षी का कहना है कि वह अब सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है और उसने दिल्ली के एक निजी कोचिंग संस्थान में दाखिला ले लिया है।  

गौरतलब है कि साक्षी ने पिछले साल ही अजितेश के साथ घर से भागकर शादी की थी और इसके बाद उसमें सोशल मीडिया में एक विडियो जारी कर कहा था कि उसे और अजितेश को उसके पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल से खतरा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि साक्षी सोशल मीडिया और लाइमलाइट में रहना चाहती है। वह अकसर सोशल मीडिया में अपनी बात रखती है।  क्योंकि इससे पहले उसने मुंबई जाने की बात कही थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान