कृष्णम का शत्रुघ्न पर तंज, कच्छा संघ और प्रचार सपा का

Published : Jan 28, 2020, 07:16 AM IST
कृष्णम का शत्रुघ्न पर तंज, कच्छा संघ और प्रचार सपा का

सार

कांग्रेस नेता और लोकसभा चुनाव में लखनऊ से उम्मीदवार रह चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज अपनी ही पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर खुन्नस निकाली। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी का लखनऊ में प्रचार नहीं किया था।

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के दो नेता आपस में भिड़े हुए हैं। लखनऊ से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी के नेता और पटना सीट से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसा है। कृष्णन ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। लेकिन वह कच्छा संघ का पहनते हैं और प्रचार समाजवादी पार्टी का करते हैं। असल में शत्रुघ्न सिन्हा का पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

वहीं लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी के बजाए सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। जिसको लेकर वह एक बार फिर कृष्णम के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेता और लोकसभा चुनाव में लखनऊ से उम्मीदवार रह चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज अपनी ही पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर खुन्नस निकाली। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी का लखनऊ में प्रचार नहीं किया था। जबकि वह अपनी पत्नी और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए वोट मांग रहे थे।

लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के लिए कई रैलियां आयोजित की। लेकिन वह कांग्रेस के प्रचार के लिए एक भी दिन नहीं गए। लिहाजा आज प्रमोद कृष्णम ने एक बार शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह कच्छा तो आरएसएस का पहनते हैं लेकिन प्रचार सपा का करते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कृष्णम ने इस बात को प्रमुखता से कांग्रेस आलाकमान के सामने उठाया था। लेकिन पार्टी नेताओ ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। कृष्णम ने तो शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए आलाकमान को पत्र  लिखा था।

लेकिन प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने शत्रुग्न सिन्हा के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की और उन्हें पटना साहिब से पार्टी का टिकट दिया। वहीं पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। लेकिन आज लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी को ही संकट में डाल दिया। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बजाए समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस की। जिसको लेकर कृष्णम ने उन पर निशाना साधा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार