कुत्तों के भौंकने से परेशान हैं लालू, पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने की अपील

Published : Sep 09, 2018, 12:39 AM IST
कुत्तों के भौंकने से परेशान हैं लालू, पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने की अपील

सार

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में चल रहा है। लेकिन यहां पर उन्हें एक अलग ही तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

दरअसल यहां पर लालू यादव रात में भौकने वाले कुत्तों से परेशान हैं। लालू की शिकायत है कि कुत्तों के भौंकने की वजह से रात में उनकी नींद बार-बार टूट जाती है। इसलिए वह रिम्स के नए बने पेइंग वार्ड में शिफ्ट होना चाहते हैं।

लालू प्रसाद यादव को जिस वार्ड में रखा गया वहां पास में ही पोस्टमार्टम हाउस भी है। यहां पर हर समय आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है ये अक्सर रात में एक साथ भौंकते हैं। इससे मरीजों को परेशानी होती है।  

लालू यादव चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजा काट रहे हैं और वह 10 मई को अपने बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए बाहर आए थे, जिसके बाद अब करीब 110 दिन बाद वह दोबारा जेल में आए हैं।

हालांकि लालू यादव ने बीमारी के आधार पर अपनी जमानत अवधि बढ़ाने के लिए याचिका डाली थी। लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।
 
PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ