कभी कुर्ताफाड़ और कीचड़ की होली के लिए मशहूर था लालू का घर, इस बार पसरा रहा सन्नाटा

Published : Mar 21, 2019, 02:18 PM IST
कभी कुर्ताफाड़ और कीचड़ की होली के लिए मशहूर था लालू का घर, इस बार पसरा रहा सन्नाटा

सार

कभी होली के मौके पर अबीर गुलाल और विभिन्न तरह के रंगों से सराबोर रहने वाला बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का घर इस बार शांत दिखा। कुछ करीबी लोग यादव परिवार से होली मिलने के लिए आए। लेकिन वो चहलकदमी देखने के लिए नहीं मिली जो कभी होली के मौके पर मिलती थी।

कभी होली के मौके पर अबीर गुलाल और विभिन्न तरह के रंगों से सराबोर रहने वाला बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का घर इस बार शांत दिखा। कुछ करीबी लोग यादव परिवार से होली मिलने के लिए आए। लेकिन वो चहलकदमी देखने के लिए नहीं मिली जो कभी होली के मौके पर मिलती थी।


होली के मौके पर पूरे बिहार में मशहूर लालू प्रसाद यादव की कुर्ता फाड़ होली मशहूर थी। लालू अपनी टीम के साथ यहां जमे रहते थे और उनका आर्शीवाद पाने वाले हर शख्स को इस अजीबोगरीब होली से गुजरना पड़ना पड़ता था। किसी के कपड़े फाड़े जाते तो किसी को कीचड़ में नहलाया जाता था। तो किसी को ऐसा रंग लगाया जाता था कि उसे छुड़ाने के लिए कई दिन लगते। लालू अपने प्रशंसकों से खुलकर मिलते और उन्हें ठंडाई भी पिलाते। लेकिन इस बार लालू प्रसाद यादव परिवार ने होली से दूरी बनाकर रखी। ये भी कहा जाता  है कि लालू होली में अपने सारे विधायकों के कुर्ते फाड़ डालते थे। लेकिन इस बार यादव परिवार ने साफ किया है कि वह भी त्योहार नहीं मनाएंगे।

राजद की बैठक में फैसला किया गया कि राजद इस बार होली नहीं मनायेगा। क्योंकि लालू जेल में है और उनके घऱ में सबकुछ सहीं नहीं चल रहा है। लिहाजा यादव परिवार ने इस होली से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। जबकि दोनों बेटों के बीच चल रही खटपट को लेकर है। तेज प्रताप यादव पार्टी के भीतर अलग-थलग पड़े हुए हैं और तेजस्वी पार्टी में कर्ताधर्ता हैं। वहीं तेज प्रताप अपने घरेलू कलह को लेकर भी यादव परिवार में किनारे चल रहे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद राबड़ी आवास पर त्योहार मनाये गये, लेकिन तेज प्रताप यादव के ऐश्वर्या से विवाद के बाद राबड़ी आवास पर त्योहार नहीं मनाये जा रहे हैं। यादव परिवार के इस फैसले पर पार्टी ने साफ रूख किया है कि वह भी त्योहार नहीं मनाएंगे।

राजद की बैठक में फैसला किया गया कि राजद इस बार होली नहीं मनायेगा। बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद रहे, लेकिन उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव विधायकों की बैठक में मौजूद नहीं थे। लालू को जेल में मेडिकल जांच के बाद बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) भेज दिया गया। तेज प्रताप यादव का अपनी पत्नी से तलाक की कार्यवाही चल रही है और पार्टी में तेजस्वी यादव के बढ़ते कद को लेकर भी तेज लालू और राबड़ी से नाराज चल रहे हैं। तेज प्रताप तेजस्वी से बड़े हैं और उसके बावजूद पार्टी के अंदर उनकी वो पूछ नहीं है जो तेजस्वी की है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल