घुटनों से दर्द से लालू यादव चलने फिरने से भी हुए लाचार

Published : Aug 19, 2019, 07:00 PM IST
घुटनों से दर्द से लालू यादव चलने फिरने से भी हुए लाचार

सार

चारा घोटाले के मामले में 14 साल की सजा पाए लालू प्रसाद यादव अब चलने फिरने में भी लाचार हो गए हैं। उन्हें 11 तरह की गंभीर बीमारियां हैं। जिनका इलाज चल रहा है। लेकिन लालू यादव की अस्त व्यस्त दिनचर्या के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है।   

रांची: जेल में बंद लालू प्रसाद यादव बहुत मुश्किल में हैं। अब तो लगता है वह चलने फिरने में भी लाचार हो गए हैं। दरअसल इलाज के दौरान वह रिम्स अस्पताल के जिस कमरे में हैं, वहां जगह बहुत कम है। इसकी वजह से उन्हें टहलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। 

 उनका इलाज कर रहे रांची इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस के डॉक्टरों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव आर्थराइटिस की बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उनके घुटने में दर्द रहता है। इसी घुटने के दर्द की वजह से लालू यादव चल फिर नहीं पा रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें शुगर की बीमारी होने की वजह से टहलने की सलाह दी थी।  लेकिन घुटने के दर्द के कारण वह चलने फिरने से लाचार हो गए हैं।

 

 डॉक्टरों ने बताया है कि लालू प्रसाद यादव को 11 प्रकार की बीमारियां हैं। उन्हें अनियंत्रित हृदय गति की भी समस्या है। लेकिन डॉक्टरों ने बताया है कि लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख रहे हैं।  वह सुबह देर से सोकर उठते हैं और नाश्ता और भोजन भी देर से करते हैं। 

 लालू प्रसाद यादव को हाई ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी और किडनी की बीमारियां भी है।  लालू यादव पहले रांची के होटवार जेल में थे। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें रांची इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में भर्ती कराया गया है। 

 वह रिम्स के वार्ड में भर्ती हैं। इस साल 31 अगस्त को रिम्स में भर्ती हुए उन्हें एक साल का समय पूरा हो जाएगा। लालू यादव चारा घोटाले के मामले में 14 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।  लालू यादव जेल में एक सामान्य कैदी की तरह रहते हैं और जेल अधिकारियों से उन्होंने किसी विशेष विशेष सुविधा या भोजन की मांग नहीं की है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम