बरेली की साक्षी मिश्रा ने अब सीएम योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला

Published : Aug 19, 2019, 06:23 PM IST
बरेली की साक्षी मिश्रा ने अब सीएम योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला

सार

पिछले महीने बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग गई थी और उसके बाद उसने प्रयागराज में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाला और दावा  किया कि उसे और उसके प्रेमी को जान का खतरा है। इसके बाद इस मामले में मीडिया में जमकर तूल पकड़ा जिसके बाद साक्षी मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दी गई।

लखनऊ। घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी करने के बाद सोशल मीडिया की सुर्खियां बनने वाली बरेली की साक्षी मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। साक्षी मिश्रा ने इस बार पुलिस नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। साक्षी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया में उसके परिवार के खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। जिसके कारण उसे सामाजिक तौर पर नुकसान पहुंच रहा है।

पिछले महीने बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग गई थी और उसके बाद उसने प्रयागराज में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाला और दावा  किया कि उसे और उसके प्रेमी को जान का खतरा है। इसके बाद इस मामले में मीडिया में जमकर तूल पकड़ा जिसके बाद साक्षी मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दी गई। साक्षी मिश्रा और उसके पति के टीवी चैनलों को इंटरव्यू दिए और एक हफ्ते तक वो मीडिया और सोशल मीडिया में ट्रेंड करते रहे। 

लेकिन एक बार फिर साक्षी मिश्रा चर्चा में है। इस बार उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। कई दिनों तक सोशल मीडिया से गायब रहीं साक्षी मिश्रा फिर चर्चा में आ गई है। साक्षी में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दर्ज कराते हुए कहा कि "मैं साक्षी मिश्रा पत्नी अजितेश कुमार पुत्री राजेश कुमार मिश्रा, विधायक 123 बिथरी चौनपुर बरेली निवासी हूं। आपसे निवेदन है कि मेरे ससुराल और मायके पक्ष के खिलाफ झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है।"

साक्षी ने आगे लिखा है कि उसके खिलाफ "मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है और इसके कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं अपने पति के साथ शांति से जीवन जीना चाहती हूं, जिसमें कठिनाई आ रही हैं। कृपया उचित कार्रवाई करें, जिससे मैं और मेरे ससुराल वाले स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें. इससे मेरे पिता के राजनीतिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है।" फिलहाल इसे साक्षी का पब्लिसिटी स्टंट बताया जा रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश