बरेली लौटा अजितेश का परिवार, साथ नहीं दिखीं साक्षी मिश्रा

Published : Jul 20, 2019, 04:07 PM IST
बरेली लौटा अजितेश का परिवार, साथ नहीं दिखीं साक्षी मिश्रा

सार

अजितेश और साक्षी मिश्रा के विवाह को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। इस बीच अजितेश का परिवार यानी उसके दादा दादी और बहन बरेली लौट गए हैं। लेकिन उनके साथ बहू साक्षी मिश्रा नहीं दिखाई दीं।   

बरेली: साक्षी और अजितेश के अंतरजातीय विवाह पर उठे विवाद के लगभग 15 दिन बाद बरेली में अजितेश के घर का ताला खुला हुआ दिखा। इस विवाह पर विवाद होने की वजह से अजितेश के घर को पुलिस सुरक्षा दी गई थी। उसके वीर सावरकर नगर स्थित घर पर ताला लगा हुआ था और पुलिस तैनात थी। लेकिन अब अजितेश के परिजन घर लौट चुके हैं।  

साक्षी और अजितेश ने 15 जुलाई को शादी की थी। जिसके बाद अब जाकर बरेली के उनके घऱ में हलचल दिखी। यहां अजितेश के दादा दादी पहुंचे घर से कुछ सामान लिया और चले गए। 

बताया जा रहा है कि अजितेश और साक्षी अभी तक दिल्ली में ही हैं। अजितेश के पिता के मुताबिक दोनों फिलहाल दिल्ली में ही हैं। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल ठीक नहीं है। जिस कारण अभी बरेली आने का कोई विचार नहीं है। उन्हें इस रिश्ते की भनक तक नहीं थी। 

लेकिन अब दोनों ने शादी कर ली है लिहाजा इस रिश्ते को स्वीकार करना ही बेहतर है। शादी के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। उन दोनों को बरेली और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा दी हुई है। उनके सभी फोन नंबर फिलहाल बंद हैं। 

शुक्रवार को अजितेश के दादा-दादी और बहन कार से यहां पहुंचे और आस-पड़ोस के लोगों से निगाहें बचाते हुए चुपचाप अपने घर में घुसे और फिर बाहर नहीं निकले।  वहां मौजूद लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। 

इससे पहले शुक्रवार को साक्षी मिश्रा के विधायक पिता राजेश मिश्रा ने पहली बार इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने इस मामले में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैं घर से बाहर नहीं निकलना चाहता हूं। मेरी भावनाएं आहत हुई हैं, मेरा पूरा परिवार सदमे में है।

उन्होंने खुलासा किया कि कुछ नेताओं और अधिकारियों ने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है। यह सब मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए किया गया है। मुझे विधायक होने के चलते विधानसभा सत्र में होना चाहिए था लेकिन मैं घर से भी बाहर नहीं निकलना चाहता हूं। 

उन्होंने कहा कि अजितेश को मेरे परिवार के खिलाफ बोलने के ‌लिए उकसाया गया। गौरव अरमान के साथ ही दो वरिष्ठ नेता अजितेश और उसके परिवार की इस मामले में सहायता कर रहा है। 

बीजेपी विधायक ने कहा कि एक नौकरशाह की पत्नी ने साक्षी से वीडियो रिकॉर्ड कराया है। उस महिला ने राजनीति की वजह से साक्षी को परिवार के खिलाफ बोलने के लिए उकसाया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान