आतंकी हाफिज सईद के पैसों से हरियाणा के पलवल में बनी भव्य मस्जिद, एनआईए की जांच में खुलासा

Published : Oct 15, 2018, 04:38 PM IST
आतंकी हाफिज सईद के पैसों से हरियाणा के पलवल में बनी भव्य मस्जिद, एनआईए की जांच में खुलासा

सार

आतंकी संगठन के फंड से हरियाणा में भव्य मस्जिद बनाने की सनसनखेज खबर आई है।  एनआईए ने भी इसपर मुहर लगा दी है। लाखों की लागत से यह मस्जिद पलवल के उटावड़ गांव में बनी है। इसके लिए हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पैसे दिए थे। खबर है, कि हरियाणा में ऐसी और भी कई मस्जिदें हैं। 

पलवल के इस गांव में एनआईए के अधिकारियों ने 3 अक्टूबर को छानबीन की थी। इसके चंद दिनों पहले ही एनआईए की टीम ने टेरर फंडिंग के आरोप में मस्जिद के इमाम मोहम्मद सलमान समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।  


मेवात क्षेत्र पलवल जिले के उटावड़ गांव से भी एक व्यक्ति को कई दिन पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद मेवात क्षेत्र की तरफ शक की सुई घूमने लगी। जामा मस्जिद खुलफ़ा-ए-राशिदीन में 3 अक्टूबर को एनआईए की टीम पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंची। एहतियात के तौर पर बहीन पुलिस की मदद भी टीम द्वारा ली गई।

 
इस मस्जिद में प्रति शुक्रवार को आरोपी सलमान आता रहता था । इस मस्जिद के निर्माण में लगी करोड़ों रुपयों की धनराशि के बारे में एनआईए के अधिकारियों लगातार पूछताछ की थी।

हरियाणा के कई संस्थान एनआईए के रडार पर बताए जा रहे हैं।

वीडियो देखें: एनआईए की टीम ने की थी उटावड़ गांव में छानबीन


माय नेशन को मिली जानकारी के मुताबिक "आरोपी मोहम्मद सलमान को दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक कामरान से 70 लाख का चेक मिला था। कामरान आतंकी संगठन के लिए काम करता है और भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए फंड उपलब्ध कराता है।"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार