भारत रत्न लता मंगेशकर ने महेन्द्र सिंह धोनी से की बेहद भावुक अपील

Published : Jul 11, 2019, 08:38 PM IST
भारत रत्न लता मंगेशकर ने महेन्द्र सिंह धोनी से की बेहद भावुक अपील

सार

नमस्कार एम.एस. धोनी जी। आजकल मै सुन रही हूँ कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है। मेरी प्रार्थना है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए'': लता मंगेशकर   

मुंबई. वर्ल्डकप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से अब धोनी की रिटायरमेंट की खबरों ने क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया है। सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर कई तरह के इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर ##ThankYouMsd जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच महान संगीतकार लता मंगेशकर ने भी ट्वीट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी से इमोशनल अपील कर डाली है। लता मंगेशकर का यह ट्विट जमकर वायरल हो रहा है। 

क्या लिखा है ट्विट में 
लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए धोनी से अपील की है- नमस्कार एम.एस. धोनी जी। आजकल मै सुन रही हूँ कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है। मेरी प्रार्थना है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।''

विराट ने किया धोनी का समर्थन
विराट कोहली ने धोनी का समर्थन करते हुए उनकी सेमीफाइनल में बल्लेबाजी पर कहा है कि बाहर से देखना हमेशा से आसान रहा है। हम कहते हैं कि यह हो सकता था वो हो सकता था लेकिन आज वह जडेजा के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके बाद भुवनेश्वर कुमार को बल्लेबाजी करने आना था। इसलिए धोनी का एक छोर संभालना जरूरी था। आपको एक मजबूत साझेदारी चाहिए होती है और खराब स्थिति में 100 रनों की साझेदारी करना बेहतरीन है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी