जानें प्रवासियों के कारण बिहार में कितने फीसदी बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

Published : May 16, 2020, 01:45 PM IST
जानें प्रवासियों के कारण बिहार में कितने फीसदी बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

सार

जानकारी के मुताबिक राज्य में 3 मई और 15 मई के बीच कोरोनवायरस के 501 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 391 मामले प्रवासियों से संबंधित हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नए मामलों में प्रवासियों की संख्या 78 प्रतिशत है। बिहार में पिछले 12 दिनों में 391 प्रवासियों में से 122 मामले ऐसे लोगों के हैं जो हाल ही दिल्ली से लौटे हैं।

नई दिल्ली। बिहार में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।  राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 1079 तक पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 12 दिनों के भीतर राज्य में कोरोना के 501 नए मामले दर्ज किए और जिनमें से 391 मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं। वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या 8 तक पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक राज्य में 3 मई और 15 मई के बीच कोरोनवायरस के 501 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 391 मामले प्रवासियों से संबंधित हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नए मामलों में प्रवासियों की संख्या 78 प्रतिशत है। बिहार में पिछले 12 दिनों में 391 प्रवासियों में से 122 मामले ऐसे लोगों के हैं जो हाल ही दिल्ली से लौटे हैं। इसके अलावा, गुजरात से लौटे 105 प्रवासियों में टेस्ट किया गया है। वहीं महाराष्ट्र से लौटे प्रवासियों में 77 लोगों में संक्रमण पाया गया है।

राज्य के कुल 1,079 मामलों में 44.10 फीसदी मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं।  वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविद -19 नमूनों का परीक्षण बढ़ाकर कम से कम 10,000 नमूने रोजाना किए जाए। हालांकि राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबके कम है। राज्य में  अभी तक आठ लोगों की मौत कोरोना संक्रमण  से हुई है।

देश में 85 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमितों  की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब संक्रमितों की संख्या चीन के करीब पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 3,970 नए मामले दर्ज किए गए हैं और वहीं 103 लोगों की मौत हुई है। वहीं नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 85,940 तक पहुंच गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण