जानें कैसे बिहार में राजद के लिए ओवैसी और मांझी ने बढ़ाई मुश्किलें

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 28, 2019, 06:32 AM IST
जानें कैसे बिहार में राजद के लिए ओवैसी और मांझी ने बढ़ाई मुश्किलें

सार

राज्य में हुए विधानसभा उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक सीट जीत थी। जिसके बाद ओवैसी ने राज्य में पार्टी के विस्तार की योजना बनाई है। इसी के तहत ओवैसी ने जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ किया है। वहीं नागरिकता कानून के खिलाफ ओवैसी ने सीमांचल एक विशाल रैली की घोषणा की है।

पटना। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में गठबंधनों की शुरूआत हो गई है। जहां अभी तक संभावना है कि भाजपा और जदयू मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे वहीं कांग्रेस और राजद के मिलकर चुनाव लड़ने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन राज्य में एक और नए गठबंधन ने राजद और कांग्रेस की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। राज्य में असदुद्दीन ओवैसी और जीतनराम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ किया है। जो सीधेतौर पर मुस्लिम और दलित वोटों में सेंध लगाएगा।

राज्य में हुए विधानसभा उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक सीट जीत थी। जिसके बाद ओवैसी ने राज्य में पार्टी के विस्तार की योजना बनाई है। इसी के तहत ओवैसी ने जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ किया है। वहीं नागरिकता कानून के खिलाफ ओवैसी ने सीमांचल एक विशाल रैली की घोषणा की है। ताकि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को स्थापित किया जा सके।

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में नई सरकार का गठन हो चुका है और अब बिहार में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिहार में 2020 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी के लिए ओवैसी ने मांझी की पार्टी के गठजोड़ किया है। ये एक तरह से मुस्लिम और दलित वर्ग का गठजोड़ है। क्योंकि मांझी की पार्टी की राज्य के दलितों में खासी पैठ मानी जाती है जबकि ओवैसी बिहार में मुस्लिमों के बीच पैठ बना रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इससे सीधा नुकसान राजद और कांग्रेस को होगा।

हालांकि ओवैसी कांग्रेस के धुरविरोधी माने जाते हैं और भविष्य में उनके कांग्रेस और राजद की अगुवाई में बनने वाले गठबंधन में शामिल होने की कम ही उम्मीद है। जबकि मांझी कुछ दिन पहले ही बिहार में बने महागठबंधन से अलग हो चुके हैं। ओवैसी की पार्टी किशनगंज में 29 दिसंबर को रैली करने जा रही और इसमें जीतनराम मांझी भी मौजूद रहेंगे। फिलहाल ओवैसी और मांझी के इस गठबंधन ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है।

हालांकि राजद ने इस गठबंधन को गलत बताया है और वह ओवैसी को आरएसएस का ऐजेंट बता रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले मांझी ने लोकसभा चुनाव के लिए बने गठबंधन से अलग होने का फैसला किया था और उन्होंने राजद नेता तेजस्वी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए थे। फिलहाल इस गठबंधन की वजह से राजद के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगेगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान