
चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आज भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इसमें पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी थे। यही नहीं राज्य में विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा के चेहरे पर सरकार बना पाने का मलाल साफ देखा जा रहा था। लिहाजा उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला पर अपनी भड़ास निकाली।
राज्य में आज भाजपा और जेजेपी की सरकार बन गई है। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार राज्य में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली जबकि दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इस शपथग्रहण समारोह में भाजपा के कई केन्द्रीय नेता मौजूद थे। वहीं पंजाब के पूर्वी सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी हिस्सा लिया। चौटाला ने बादल के पैर छूएं और आर्शीवाद लिया।
असल में माना जा रहा है कि राज्य में सरकार बनाने में बादल ने भी अहम भूमिका निभाई है। क्योंकि बादल परिवार के चौटाला परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। वहीं इस मौके पर दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला भी मौजूद थे जो दो हफ्ते के लिए जेल से बाहर आए हैं। कल ही चौटाला तिहाड़ जेल से दो हफ्ते की छूट मिली है। जबकि अजय चौटाला के पिता ओम प्रकाश चौटाला जेल में ही बंद हैं।
आज शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेता और पूर्वी सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला के खिलाफ जमकर आग उगली और अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान किया है। क्योंकि जेजेपी और कांग्रेस दोनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन जेजेपी ने कांग्रेस का साथ देने के बजाए भाजपा का साथ दिया। उन्होंने इसे स्वार्थ पर आधारित सरकार बताया।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।