जानें क्यों लालू ने जदयू नेता को बनाया पार्टी का सचिव

Published : Mar 07, 2020, 07:02 AM IST
जानें क्यों लालू ने जदयू नेता को बनाया पार्टी का सचिव

सार

हालांकि पार्टी की नई कार्यकारिणी की चर्चा इस लिए भी हो रही है कि क्योंकि बिहार के माफिया डॉन और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन को कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। वही राबड़ी देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। राबड़ी तीसरी उपाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। जबकि पहले पार्टी में दो उपाध्यक्ष हुआ करते थे।

पटना। राज्य में सभी राजनैतिक दल इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन राज्य में एक ऐसा मामला आया है जहां राष्ट्रीय जनता दल ने जनता दल यूनाइटेड के नेता को अपनी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। लिहाजा इस मामले को लेकर राज्य में हंगामा  मचा हुआ है। हालांकि राजद का कहना है कि जिस सचिव का नाम शामिल किया गया वह पार्टी में थे और हाल ही में उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है। वहीं जदयू इसे साजिश  बता रही है।

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने दो दिन पहले अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की और इसमें कई लोगों को शामिल किया और कुछ लोगों को कार्यकारिणी से  बार का रास्ता दिखाया। लेकिन  सबसे ज्यादा दिलचस्प ये रहा कि इस कार्यकारिणी में जनता यूनाइटेड की नेता कुमकुम राय को पार्टी का सचिव नियुक्त कर दिया गया। जबकि कुमकुम राय ने राजद से काफी समय पहले अलविदा कह दिया है और इसकी जानकारी पार्टी के नेताओं की थी।

उसके वावजूद कुमकुम राय  का नाम शामिल कर राजद ने इसे कार्यकारिणी  को चर्चा  में ला दिया। हालांकि पार्टी की नई कार्यकारिणी की चर्चा इस लिए भी हो रही है कि क्योंकि बिहार के माफिया डॉन और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन को कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। वही राबड़ी देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। राबड़ी तीसरी उपाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। जबकि पहले पार्टी में दो उपाध्यक्ष हुआ करते थे। हालांकि लालू प्रसाद यादव जेल में हैं और उनकी गैरमौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में है यादव परिवार का दबदबा

राजद की नई कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी  का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि पार्टी में पहले से ही रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी उपाध्यक्ष के पद पह हैं। वहीं लालू प्रसाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती को शामिल किया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश