जानें क्यों बिहार में थाली बजा रहा है लालू परिवार

Published : Jun 07, 2020, 12:57 PM IST
जानें  क्यों बिहार में थाली बजा रहा है लालू परिवार

सार

आज भाजपा की राज्य में वर्चुअल रैली है।  इस रैली के जरिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी बिगुल फूंकेंगे और करीब एक लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इसका अनोखे तरीके से  विरोध कर रही है।

पटना। बिहार में आज भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री की वर्चुअल रैली को लेकर सियासत गर्मा गई है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इसका अनोखे तरीके से  विरोध कर रही है। राजद नेता राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव थाली बजाकर इसका विरोध कर रहे हैं।  राजद का कहना है कि कोरोना संकट के बीच भाजपा राजनीति कर रही है।

आज भाजपा की राज्य में वर्चुअल रैली है।  इस रैली के जरिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी बिगुल फूंकेंगे और करीब एक लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं राजद इसका विरोध कर रही है और थाली पीटो अभियान के जरिए इसका विरोध कर रही है। राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव का  परिवार 10 सर्कुलर रोड के सामने थाली बजा रहा है। इस अभियान की शुरूआत आज राबड़ी देवी ने तेजस्वी-तेजप्रताप और आरजेडी कार्यकर्ताओं के साथ किया। शनिवार को ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि शाह की रैली को कोरोनावायरस संकट में की जा रही है और जबकि राज्य में गरीबों, जरूरतमंदों और प्रवासियों को मदद की जरूरत है।

भाजपा केवल चुनाव जीतना चाहती है और जबकि आम लोग को दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही है। इस रैली के जरिए शाह चुनावी बिगुल फूंकेगे।  भाजपा ने राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक लाख लोगों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा है।  हालांकि पहले इस रैली का आयोजन 9 जून को किया गया था लेकिन बाद में इसका समय बदल कर 7 जून कर दिया है। फिलहाल  वहीं राज्य में राजद के थाली बजाओं के विरोध में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड ने ताली बजाओ अभियान की शुरूआत की। बिहार के कैबिनेट मंत्री नीरज कुमार  अपने आवास पर ताली बजाकर राजद का जवाब दिया। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान