कानूनी तौर पर आज अलग अलग होंगे तेज-ऐश्वर्या, राय परिवार लड़ेगा लालू परिवार के खिलाफ लड़ाई

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 17, 2019, 07:06 AM ISTUpdated : Dec 17, 2019, 07:10 AM IST
कानूनी तौर पर आज अलग अलग होंगे तेज-ऐश्वर्या, राय परिवार लड़ेगा लालू परिवार के खिलाफ लड़ाई

सार

लालू परिवार में बहू ऐश्वर्या और बेटे तेज प्रताप के बीच चला रहा विवाद अब सड़क और पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका है। रविवार की रात को ही ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि सास राबड़ी देवी ने उसके साथ मारपीट की मारपीट की और उसे घर निकाल दिया। हालांकि इससे पहले भी ऐश्वर्या ये आरोप लगा चुकी थी और उस वक्त दोनों परिवारों ने मिलकर इस विवाद को शांत किया।

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आज कानूनी तौर अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होंगे। दोनों के बीच पिछले साल से विवाद चल रहा है और इसके लिए तेज प्रताप यादव ने तलाक की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन आज कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगा। रविवार  को ही ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी उसे प्रताड़ित करती है और उसे घर से निकाल दिया गया है।

लालू परिवार में बहू ऐश्वर्या और बेटे तेज प्रताप के बीच चला रहा विवाद अब सड़क और पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका है। रविवार की रात को ही ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि सास राबड़ी देवी ने उसके साथ मारपीट की मारपीट की और उसे घर निकाल दिया। हालांकि इससे पहले भी ऐश्वर्या ये आरोप लगा चुकी थी और उस वक्त दोनों परिवारों ने मिलकर इस विवाद को शांत किया। हालांकि उस ऐश्वर्या ने पुलिस को फोन कर घर पर बुला लिया था।

फिलहाल रविवार को ऐश्वर्या की शिकायत पर पुलिस राबड़ी देवी के घर पहुंची और इस मामले की जांच की और उसके बाद केस दर्ज किया गया। रविवार को ऐश्वर्या के साथ उसके पिता चंद्रिका राय और मां पूर्णिमा राय भी राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचीं और उन्होंने लालू परिवार पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उसके बाद राबड़ी के घर के बाहर जमकर बवाल हुआ। ऐश्वर्या ने मीडिया से कहा कि उसकी सास राबड़ी देवी मारपीट कर उसका मोबाइल छिन लिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

हालांकि इसके बाद ऐश्वर्या ने राबड़ी के घर में घुसने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा दिया। हालांकि पुलिस ने भी उनसे घर के भीतर नहीं जाने को कहा। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने कहा कि उनकी बेटी को काफी अरसे प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन समाज के खातिर और बेटी के कारण उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की लेकिन अब वह चुप नहीं बैठेंगे और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो अब लालू परिवार के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे और उनके परिवार को बिहार के लोगों के सामने बेनकाब करेंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण