इस कांग्रेस शासित राज्य में विधायक हुआ बागी, सीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

Published : Jan 15, 2020, 07:31 AM IST
इस कांग्रेस शासित राज्य में विधायक हुआ बागी, सीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

सार

 धनावेलु ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री उनके क्षेत्र के विकास में अड़गा लगा रहे हैं। वहीं उन्होंने सीएम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का  भी आरोप लगाया है।  विधायक ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अफसरों को आदेश दिया है कि वह उनके क्षेत्र में विकासात्मक कार्य न करें। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह राज्य सरकार के भ्रष्ट कृत्यों के सबूत एकत्रित कर रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस शासित पुड्डुचेरी में पार्टी विधायक एम धनावेलु ने अपने ही पार्टी के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धनावेलु ने उप राज्यपाल किरण बेदी  से  मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के खिलाफ शिकायत  की है। धनावेलु ने नारायणसामी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं इसी बीच राज्य के सीएम नारायणसामी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।

पड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन वहां से  मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को अपने ही विधायक की बगावत से रूबरू होना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक धनावेलु ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन वह लगातार मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। धनावेलु इस सिलसिले में राज्य की उप राज्यपाल किरण बेदी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत की। धनावेलु ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नारायणसामी उनके क्षेत्र के विकास में अड़गा लगा रहे हैं। वहीं उन्होंने सीएम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का  भी आरोप लगाया है।

 विधायक ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अफसरों को आदेश दिया है कि वह उनके क्षेत्र में विकासात्मक कार्य न करें। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह राज्य सरकार के भ्रष्ट कृत्यों के सबूत एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। धनावेलु का दावा है कि राज्य में कई कांग्रेस विधायक नारायणसामी से नाराज हैं और जल्द ही उनके खिलाफ बगावत कर सकते हैं।

यही नहीं विधायक ने कहा कि वह पोंगल के बाद कांग्रेस आलाकमान और  पार्टी के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और राज्य के हालत के बारे में जानकारी देंगे। गौरतलब है कि नारायणसामी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था और वह यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उधर विधायक की बगावत के बाद मुख्यमंत्री नारायणसामी ने अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि ये मुलाकात राज्य की योजनाओं को लेकर की गई थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश